
After 18 months, Borda opened the donation box of Mataji in bhilwara
भीलवाड़ा।
जिले के पारोली क्षेत्र के बोरड़ा स्थित झांतला माताजी मन्दिर में रखे दान पात्र को 18 महीने बाद रिसीवर तहसीलदार हनुत सिंह रावत की मौजूदगी में खोला गया। 16 घण्टे तक दान पात्र की राशि की गणना में कर्मचारी जुटे रहे। इसमें 22 लाख रुपए नकद निकले। कलक्टर के निर्देश पर बोरड़ा माताजी के मन्दिर पर रखे दानपात्र के लिए तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया गया । मार्च 2019 के बाद से ही दान पत्र नहीं खोला गया था जो 18 महीने बाद खोला गया।
तहसीलदार हनुत सिंह रावत की मौजूदगी में सभी गिरदावर, पटवारी एवं कर्मचारियों ने दोपहर 11 बजे गिनती शुरू की। दानपात्र से निकले नोटों के ढ़ेर को देख कर कर्मचारियों की कमी के कारण 4 बजे बोरड़ा विद्यालय के शिक्षकों को भी झांतला माताजी के मन्दिर में पंहुचने के आदेश दिए। इस पर उन्होने पहुंचकर नोटों की गिनती शुरू की। जो देर रात 3 बजे तक चली। माताजी मन्दिर परिसर में दान पात्र की राशि को 16 घंटे लगातार चली। गिनती से 22 लाख 6 हजार 566 रुपए व 2 किलो 680 ग्राम चांदी निकली। प्राप्त राशि को मंदिर विकास समिति के बैंक खाते में जमा करवाया गया। दान राशि से प्राप्त राशि की गणना के दौरान पारोली थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मन्दिर व्यवस्था कमेटी के द्वारा ही मन्दिर में रखे दानपात्र को खोलने का जिम्मा था, लेकिन गत कार्यकाल में कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा समय पर हिसाब नहीं देने तथा 15 सालों से दानपात्र से निकलने वाली राशि को निजी काम में लिए जाने के अलावा लाखों रुपए इधर.उधर होने से ग्रामीणों ने बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से 21 जनों की कार्यकारिणी बनाई। लेकिन इनमें भी सदस्यों द्वारा आपसी सहमति नहीं हो पाने से तत्कालीन अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने जिला कलक्टर को प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त कर दानपात्र अधिकारियों की मौजूदगी में ही खोलने की मांग की थी। जिस पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार कोटड़ी को रिसीवर नियुक्त किया गया। मार्च 2020 से ही बोरड़ा झांतला माताजी मन्दिर के लिए तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त कर रखा है। दानपात्र की राशि की 16 घण्टे चली कर्मचारियों द्वारा गिनती को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। इस अवसर पर एएसआई सलीम मोहम्मद, सरवनलाल, सुभाष, सत्यनारायण गुर्जर, रामगोपाल दरोगा, पुजारी चावंड गुजर, नाथू गुर्जर, राधेश्याम शर्मा सहित ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
15 Oct 2020 10:11 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
