1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्द्रह लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए

An ATM full of Rs 15 lakh was taken away भीलवाड़ा जिले के आमली में रविवार रात पिकअप में आए बदमाश एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में 15 लाख 7 हजार रुपए की नकदी थी  

less than 1 minute read
Google source verification
पट्टे से खींचकर 5 मिनट में 20 लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए नकाबपोश

पट्टे से खींचकर 5 मिनट में 20 लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए नकाबपोश

भीलवाड़ा जिले के आमली में रविवार रात पिकअप में आए बदमाश एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में 15 लाख 7 हजार रुपए की नकदी थी। इसका पता सुबह वहां पहुंचे ग्रामीण को लगा। लुटेरों ने एटीएम परिसर में लगे सीसी कैमरे पर स्प्रे करके उसे बंद कर दिया। एटीएम को पिकअप में डालकर ले गए। बैंक प्रबंधन ने गंगापुर थाने में मामला दर्ज कराया।

थानाप्रभारी नरेन्द्र जैन ने बताया कि गंगापुर-बागोर मार्ग पर आमली गांव में एसबीआई का एटीएम लगा था। देर रात चार जने पिकअप में आए और बंद एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुसे। वहां लगे सीसी कैमरे पर स्प्रे करके बंद कर दिया। पिकअप से एटीएम मशीन को बांधकर उसे उखाड़ दिया।

पिकअप में डालकर एटीएम ले गए। वारदात का पता सोमवार सुबह लगा। सहाड़ा एएसपी रोशन पटेल, डीएसपी लाभुराम, थानाप्रभारी वहां पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। एटीएम में 15 लाख 7 हजार रुपए की नकदी थी।

Story Loader