25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका ने दिलाई राहत, हरकत में आए अफसर, ओवरब्रिज से हटाया एंगल का टुकड़ा

राजस्थान पत्रिका एक बार फिर आमजन की आवाज बना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 6:02 PM IST

Angle piece removed from overbridge in bhilwara

Angle piece removed from overbridge in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजस्थान पत्रिका एक बार फिर आमजन की आवाज बना है। एक साल से टूटे एंगल से दर्द झेल रहे वाहन चालकों को आखिरकार पत्रिका में फोटो प्रकाशन के बाद राहत मिली है। जिम्मेदार अफसरों ने सड़क पर निकल रहे एंगल के नुकीले टुकड़े को निकलवा दिया। इससे अब वाहनों का टायर नहीं फटे गया।

READ: विभाग की अनदेखी: मोटर बंद नहीं करने से व्यर्थ बह रहा चम्बल का पानी, चम्बल परियोजना के अधिकारी भी नहीं कर रहे सुनवाई


अजमेर ओवरब्रिज पर कलक्टे्रट की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए एक साल पूर्व लोहे के बेरीकेट लगाए गए थे। दो दिन बाद ही बेरीकेट टूट गए। लेकिन जमीन में एंगल का नुकीला हिस्सा फंसा गया। जमीन में बारीकी से गढ़ा होने दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता था।

इससे एंगल के टुकड़े पर टायर जाते ही वह फट रहा था। इससे वाहन चालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा था। एक साल में ही में सौ से अधिक वाहनों के टायर फट गए। लोग अफसरों को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पाते।

READ: 200 बस ले जाने की तैयारी, 170 बसों का आया बजट

नगर विकास न्यास व यातायात पुलिस को भी कोई बार ध्यान दिलया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। राजस्थान पत्रिका में इसका फोटो प्रकाशित हुआ। उसके बाद जिम्मेदारों ने टूटे एंगल के टुकड़े को हटवा दिया। इससे गुरुवार को वाहन आसानी से निकले।


महिला अरबन बैंक की अवधि तीन माह बढ़ी
भीलवाड़ा रिजर्व बैंक ने भीलवाड़ा महिला अरबन को-आपरेटिव बैंक को चलाने के लिए तीन माह का और समय दिया है। इसका समय 7 जुलाई को पूरा हो रहा था। आरबीआई के नए आदेश से इस बैंक से जुड़े 25 हजार खाताधारकों को राहत मिली है। हालांकि आरबीआई ने खाताधारकों को राशि निकालने के लिए राहत नहीं दी। बैंक को पूर्व की शर्तों की ही पालना करनी होगी।

बैंक के संचालक मण्डल की ओर से लम्बे समय से खाताधारकों को राहत की मांग कर रहे थे। लेकिन अभी कुछ भी राशि निकालने के लिए छूट नहीं दी है। बैंक अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि बैंक की बोर्ड बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी। वसूली को लेकर निर्णय लिए जाएंगे। बैंक सीईओ अरविंद ओझा मौजूद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग