
नेताजी बहा रहे पसीना, प्रचार ने पकड़ी गति
भीलवाड़ा जिले में चुनावी प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। 25 नवम्बर को मतदान में महज नौ दिन बचे हैं। जिले की 7 सीटों पर भाग्य आजमा रहे 61 प्रत्याशियों को जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है। जिले में करीब 18.51 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 70 हजार से ज्यादा नव मतदाता हैं। जिले में भीलवाड़ा, शाहपुरा, आसीन्द, जहाजपुर, सहाड़ा, जहाजपुर तथा मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 नवम्बर को मतदान होगा।
चुनाव आयोग के नियमानुसार प्रत्याशी 23 नवम्बर तक रैली, सभा और अन्य आयोजन कर सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे बाद प्रचार-प्रसार थम जाएगा। नेता केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर सकेंगे। इस लिहाज से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के पास महज 9 दिन का समय शेष है।
वॉयस मैसेज का सहारा
राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने हाइटेक प्रचार का सहारा लिया है। मतदाताओं को वॉयस मैसेज भेजे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो, मीम्स बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। बाकायदा आईटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कामकाज करने वाले विशेषज्ञों की सेवाएं ली गई हैं। विभिन्न शहरों से एक्सपर्ट बुलाए गए हैं।
जनसंपर्क में आई तेजी
प्रत्याशियों के जनसंपर्क में तेजी आ चुकी है। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दो-तीन दिन दीपावली की राम-राम संग प्रचार-प्रसार में बीता। अब घरों-मोहल्लों में जनसभा जारी हैं।
जिले की स्थिति
कुल मतदाता
18 लाख 50 हजार 516
महिला मतदाता
9 लाख 13 हजार 757
पुरुष मतदाता
9 लाख 36 हजार 741
मतदान केन्द्र
1899
Updated on:
16 Nov 2023 09:44 am
Published on:
16 Nov 2023 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
