
भीलवाड़ा : 24 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, सुरक्षा के बंदोबस्त
भीलवाड़ा विधानसभा चुनाव में महज एक सप्ताह का समय शेष हैं। इसी के साथ चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया। 24 नवंबर को पोलिंग पार्टियां तिलकनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज से बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों के रहने से लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक बूथ पर चार से पांच लोगों की टीम लगाई है। सातों विधानसभा में लगभग 10 हजार कर्मचारी चुनाव कराएंगी।
25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 1899 बूथ बनाए हैं। एक बूथ पर चार से पांच लोगों की ड्यूटी लगाई है। इनके अलावा 7 रिटर्निंग ऑफिसर, 14 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर कई लोगों की अलग से ड्यूटी लगाई है। सुरक्षा बल भी बड़ी संख्या में लगाया गया है। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे। 7 विधानसभा में 126 बूथ महिलाओं, दिव्यांगों, युवाओं व आदर्श मतदान केन्द्र होंगे। इनके रहने से लेकर ठहरने की सुविधा बेहतर होंगी। चुनाव के लिए निगरानी दल भी पहरा देंगे।
केंद्रीय व राज्य चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। ईवीएम से लेकर अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह तैयार हैं। पोलिंग पार्टियां 24 नवंबर को चुनाव कराने के लिए रवाना होंगी। जो शाम तक अपने बूथों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। बूथों पर छाया, पानी, रोशनी, रेम्प समेत सभी सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केन्द्र, एक दिव्यांग मतदान केन्द्र, 8-8 महिला व युवा मतदान केन्द्र बनाए गए है।
Published on:
18 Nov 2023 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
