14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : 22 को 7 रेखीय सावा, 15 दिसंबर से मलमास

देर रात तक बाजारों में खरीदारों की रौनक

less than 1 minute read
Google source verification
7 linear Sawa on 22nd, Malmas from 15th December

7 linear Sawa on 22nd, Malmas from 15th December

Bhilwara news : देवउठनी एकादशी से शादी-विवाह का दौर शुरू हो गया। इसके चलते बाजारों में खरीदारी का माहौल है। बाजार सुबह जल्दी खुल रहे हैं। खरीदारी रात तक चल रही है। इस माह में 22 नवंबर को 7 रेखीय सावा रहेगा। शहर में बड़ी संख्या में शादियां होंगी।

बाजार में दूल्हा के लिए साफा, कलंगी, नोटों की माला व तस्वीरों की खूब बिक्री हो रही है। दूल्हे के लिए कोट पैंट व शेरवानी आदि की खरीदारी हो रही है। गांव से लोग शादी का सामान खरीदने शहर आ रहे हैं। शहर के आजाद चौक, गोल प्याऊ चौराहा, मुख्य बाजार में दुल्हन के लिए लहंगा चुन्नी व डिजाइनर साडियां व सूट खरीदने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। इस साल दूल्हे के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस पसंद की जा रही है। इधर, सावे के चलते टेलर भी व्यस्त है।

ये रहेंगे आगामी सावे

23 नवंबर को 8 रेखीय, 24 को 5 रेखीय, 25 को 6 रेखीय, 26 को 8 रेखीय व 27 को भी 8 रेखीय सावा रहेगा। दिसंबर माह में 5, 6, 7 और 11 को बड़ा सावा रहेगा। 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही धनु मलमास शुरू होगा। मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

बैंकों में नहीं मिल रहे दस के नोट

बाजार में दस के नोटों की माला तो खूब मिल रही हैं लेकिन दस के नोट मिलना मुश्किल हो रहा है। शादी में लेनदेन के कार्य के लिए दस के नोटों की मांग ज्यादा रहती है। नोट की दुकानों पर ब्लैक में भी दस के नोट नहीं मिल रहे हैं। खास बात यह है कि दुकानदार नोटों की माला कैश में ही दे रहे हैं।