3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : मौताणा विवाद में उद्योगों को धैर्य से काम लेना चाहिए: एसपी

मेवाड़ चैम्बर में जिला पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन

less than 1 minute read
Google source verification
Industries should act with patience in the Mautana dispute: SP

Industries should act with patience in the Mautana dispute: SP

Bhilwara news : औद्योगिक विकास से ही समाज में आर्थिक उन्नति संभव है। इससे अपराध भी कम होते है। उद्योग रोजगार देते हैं। व्यक्ति को अपने भरण-पोषण का सम्बल मिलता है तो अपराध की ओर नहीं जाता है। यह बात पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि भीलवाडा में औद्योगिक शांति के लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरू की है। उद्योगों से अपेक्षा है कि जिस तरह से अपने संसाधन अन्य कार्य क्षेत्रों में उदाहरण के तौर पर प्रदूषण नियंत्रण में लगाए हैं। उसी तरह से कुछ संसाधन अपने उद्योगों में आधुनिक सुरक्षा प्रणाली विकसित करने में भी लगाएं। श्रमिक की असामयिक मृत्यु पर मौताणे की मांग के संबंध में कहा कि संबंधित उद्योग को केवल उद्योग चालू रखने की भावना के स्थान पर धैर्य रखकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहयोग एवं विचार करते हुए प्रकरण में उचित कदम उठाने चाहिए। चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आरसी लोढा एवं महासचिव आरके जैन ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।

पूर्वाध्यक्ष जेके बागडोदिया, जीसी जैन, सचिन राठी, अनिल कंदोई, संजय मुरारका, एसएल पानगडिया, पीआर तोतला, गौतम जैन, आशीष मंडोवरा, कैलाश प्रहलादका, रुचिर नाहर, एसपी झंवर, निर्मल काबरा, केएल पारीक, राजेन्द्र सिंह भाटी, पंकज खण्डेलवाल, लोकेंद्र, एएस राणावत ने एसपी का अभिनंदन किया।

Story Loader