3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : शुभ मुहूर्त में विराजी माता रानी, आठ दिनों तक चलेेंगे अनुष्ठान

शक्ति की उपासना का पर्व शुरू, घरों और देवालयों में हुई घट स्थापना

2 min read
Google source verification
Mata Rani was seated in the auspicious moment, rituals will continue for eight days

Mata Rani was seated in the auspicious moment, rituals will continue for eight days

Bhilwara news : शहर समेत जिले में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ रविवार को चैत्र नवरात्र शुरू हो गए। जिले के शक्तिपीठों पर मातारानी के जयकारे दिनभर गूंजे। साधकों ने विभिन्न अनुष्ठान किए। घरों में श्रद्धालुओं ने मातारानी की पूजा कर व्रत व उपवास रखे। इधर, चामुंडा माता, धनोप माता, बंक्यारानी, घाटाराणी, दुर्गामाता मंदिर समेत मातारानी के मंदिरों में भीड़ रही। चित्तौड़गढ़ जिले के झांतला माता व जोगणिया माता मंदिर के भी भी विशेष बस सेवा शुरू की गई। शहर में हरणी चामुंडा माता मंदिर, बाबाधाम समेत कई मंदिरों में भव्य विद्युत सजावट की गई।

शहर में पहली बार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज की पहल पर रविवार को हरिशेवाधाम परिसर में महंत हंसराम के सानिध्य में माता वैष्णोदेवी का दरबार सजाया गया। यहां 5100 अखण्ड दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपक पूरी नवरात्र अवधि में प्रज्ज्वलित रहेंगे। श्रद्धालुओं के दीपक दर्शन एवं माता वैष्णोदेवी के दरबार तक पहुंचने के लिए दिल्ली एवं आगरा से आए कलाकारों ने 120 फीट लंबी गुफा तैयार की है। दीप प्रज्ज्वलन से पूर्व दोपहर 12.15 बजे महंत हंसराम एवं बाबूगिरीजी के सानिध्य में दीपक स्थल पर माता वैष्णोदेवी दरबार की विधि विधान से स्थापना की। स्थापना के बाद मातारानी के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने आरती की। अलग-अलग भक्तों एवं उनके परिवारों के नाम से 5100 दीपक में तेल भरकर प्रज्ज्वलित किया। दीपक को प्रज्ज्वलित रखने में करीब 800 टिन मूंगफली तेल का उपयोग होगा। 25 पंडित दिन-रात जलते दीपक की देखरेख करेंगे।

बाबाधाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्र महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। नवरात्र के पहले दिन सुबह सात बजे विशेष आरती हुई। मनोकामना मां मंशापूर्णा माताजी के त्रिशूल के लच्छा बांधने से हुई। सवा दस बजे पं. शिवप्रकाश जोशी, योगेन्द्र शास्त्री व पं. गौतम गोविन्द ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। रविवार को मां अन्नपूर्णा वैष्णोदेवी का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया। भजन गायक पीयूष जैन व अन्य गायकों ने समां बांधी। आरती के बाद मेहंदी लेने वाले भक्तों की कतार लगी रही।

रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में अष्टोत्तरशत रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ एवं यज्ञ का वार्षिक महोत्सव शुरू हुआ। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं उपाध्यक्ष हेमंत मानसिहका ने बताया कि पीत वस्त्र भारतीय परंपरा के अनुसार कुर्ता पजामा व राम नाम की पछेवड़ी पहने 166 श्रद्धालुओं ने रामायण की हर चौपाई के साथ यज्ञ में घी की आहुतियां देकर सुख-शांति की कामना की। रामचरित मानस का पाठ व्यासपीठ से घनश्याम उपाध्याय ने कराया।

हनुमान भक्त मंडल, विद्युत नगर बस्ती में सुबह 10.15 बजे संत नामदेव भवन में सर्व हिंदू समाज की कन्याओं का सर्व हिंदू समाज की ओर से 201 कन्याओं सामूहिक कन्या पूजन किया। सुरेंद्र बुलिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कन्याओं को उपहार दिए गए।

संजय कॉलोनी स्थित धनोप माता मंदिर पर भगवती भजन मंडली की ओर से भजन गाए गए। ओमप्रकाश भदादा ने मैय्या नवरात्रों में जब धरती पर आती है’’ भजन गाया। पुनीता व्यास, कांता भदादा, हितेश व्यास, दीपिका अरोड़ा, चंद्रकला अरोड़ा, यशोदा अरोड़ा, माया जैन, गीता खंडेलवाल ने भी माता की ज्योत जगाई।

Story Loader