3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news: पीएनबी ने बनाए साइबर क्राइम से निपटने के सेंटर

पीएनबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कल्याण कुमार का स्वागत

less than 1 minute read
Google source verification
PNB has set up centres to tackle cyber crime

Bhilwara news: वर्तमान समय में साइबर क्राइम बड़ी समस्या बन गई है। पीएनबी ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए। बैंक ने साइबर क्राइम से निपटने के सेंटर बनाए, जहां टेक्नोलॉजी के उपयोग से किसी भी साइबर क्राइम घटना को सिम्युलेट कर समीक्षा की जाती है कि कहां गलती हुई है। यह बात पीएनबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कल्याण कुमार ने मेवाड़चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं बैंकर्स क्लब के सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि बैंक ने इंंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाए हैं, जो असाधारण लेनदेन पर सतर्क होकर आइटी का उपयोग कर संबंधित केंद्रों को अलर्ट भेजता है। विभिन्न डिजिटल प्रोडक्ट में सेफ्टी रिंग के प्रावधान हैं। ग्राहक डिजिटल लेनदेन की लिमिट लगा सुरक्षित रह सकता है। एफडी पर ऑनलाइन डिजिटल लोन में अधिकतम 5 लाख सीमा तय की है। भीलवाडा टेक्सटाइल, मिनरल के साथ एमएसएमई सेक्टर के विकास में भी देश में रोल मॉडल बन सकता है। पीएनबी के जनरल मैनेजर राजेश भौमिक ने भी संबोधित किया। चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आरसी लोढा, बैंकर्स क्लब अध्यक्ष अविनाश पाटोदी, महासचिव आरके जैन, निर्मल जैन, एलएल गांधी ने स्वागत किया।

Story Loader