3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी रहे सामूहिक अवकाश पर, कार्यालय रहे सूने, काम-काज ठप

- कर्मचारियों ने जयपुर में आयोजित महारैली व आंदोलन में लिया हिस्सा भी

less than 1 minute read
Google source verification
Revenue ministerial employees remained on mass leave, offices remained empty, work stopped

Revenue ministerial employees remained on mass leave, offices remained empty, work stopped

Bhilwara news : प्रदेश में लंबे समय से अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता चुन रखा है। एक बार फिर प्रदेशभर के राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर है। सरकार से मांगो को मनवाने के लिए राज्य स्तरीय रैली का ऐलान किया तथा भीलवाड़ा जिले के सभी कर्मचारी जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले दो दिन सरकारी छुट्टी होने से लोगों को सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा।

जयपुर में किया प्रदर्शन

राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत शुक्रवार को जयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारी ने रैली में हिस्सा लिया। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गोखरू ने बताया कि कर्मचारी 11 सूत्री मांगों पर आंदोलन कर रहे हैं। जिला मंत्री ललित सेन ने बताया कि कलक्ट्रेट, सभी उपखंड, तहसील, कोष, उपकोष, रसद कार्यालय, एडीएम सिटी कार्यालय के कर्मचारी जयपुर धरना स्थल पर पहुंचें। रैली में गोखरू के नेतृत्व में विनीत कुमार पटवारी, चंद्र सिंह चौहान, निजामुद्दीन नीलगर, आनंद शर्मा, लोकेश बलाई, जय सिंह चुंडावत, शिव कुमार शर्मा, हेमंत टेलर आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद डीओपी सचिव केके पाठक को ज्ञापन दिया। पाठक ने आश्वासन दिया है कि राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी को निदेशालय में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह है कर्मचारियों की मांगे

  • - हाल ही में गठित निदेशालय में मंत्रालयिक कर्मचारियों को शामिल न करना।
  • - पटवारी एवं गिरदावरों की तहसीलदार पदोन्नति प्रक्रिया में मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए निर्धारित कोटा यथावत रखना।
  • - एसडीएम कार्यालयों में कार्यभार के अनुसार पदों की स्वीकृत
Story Loader