9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पार्षद तेली ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

वीडियो बना किया वायरल, पांच जनों पर लगाया आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा पार्षद तेली ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

भाजपा पार्षद तेली ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

भीलवाड़ा शहर के तिलकनगर में भाजपा पार्षद ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। भीमगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्षद की हालत अब ठीक है। पार्षद ने पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें पांच लोगों पर परेशान व बदनाम करने का आरोप लगाया।


थाना प्रभारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि वार्ड नंबर 50 से भाजपा पार्षद और आदर्शनगर निवासी उदयलाल तेली ने तिलकनगर स्थित निजी चिकित्सालय के पीछे विषाक्त का सेवन कर लिया। तेली को सभापति राकेश पाठक व दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। कुछ दिन पहले तेली की रिपोर्ट के आधार पर भगत सेन व प्रदीप सिंघवी को पांबद किया था। पता चलने पर पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।

पहले बनाया वीडियो
पार्षद ने विषाक्त सेवन से पूर्व वीडियो बनाया। इसमें कहा कि 15 दिन से धमकियां मिल रही है। बदनाम करने की साजिश चल रही है। तेली ने आरोप लगाया कि भगत सेन व उनके दो बेटों ने तीन बार हमला किया। इसकी थाने में रिपोर्ट दी। शनिवार को निर्मल भट्ट ने मारपीट की तथा फर्जी पट्टा बनाने को कहा। भगत सेन, उनके दोनों लडक़े, निर्मल भट्ट, प्रदीप सिंघवी को जिम्मेदार ठहराया। निर्मल व प्रदीप ने कुछ काम बताए वह नहीं कर पाया। इसलिए मुझे बदनाम किया। पुलिस तेली के बयान के आधार पर पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि नगर परिषद में तेली के सामने भगत सेन निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग