4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा के सत्रांक ऑनलाइन होंगे अपलोड, 4 मार्च तक का समय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के लिए नियमित विद्यार्थियों के सत्रांक भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश भर के स्कूलों को 3 फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर सत्रांक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। बोर्ड सचिव के अनुसार, उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय, प्रवेशिका और व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों […]

2 min read
Google source verification
Board exam internal assessment marks will be uploaded online; the deadline is March 4th.

Board exam internal assessment marks will be uploaded online; the deadline is March 4th.

  • देरी करने पर प्रति स्कूल 10 हजार तक लग सकता है जुर्माना

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के लिए नियमित विद्यार्थियों के सत्रांक भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश भर के स्कूलों को 3 फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर सत्रांक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। बोर्ड सचिव के अनुसार, उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय, प्रवेशिका और व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों के सत्रांक 4 मार्च 2026 तक सामान्य प्रक्रिया के तहत भरे जा सकेंगे। बोर्ड ने सभी संस्था प्रधानों को हिदायत दी है कि अंतिम तिथि और सर्वर डाउन होने का इंतजार किए बिना समय रहते अंक अपलोड करें।

चूके तो देना होगा दोगुना हर्जाना

बोर्ड ने लेटलतीफी करने वाले स्कूलों के लिए जुर्माने का कड़ा प्रावधान रखा है। यदि कोई स्कूल 4 मार्च तक सत्रांक लॉक नहीं करता है या त्रुटि सुधार करना चाहता है, तो उसे विलंब शुल्क देना होगा। प्रथम चरण के तहत 4 मार्च के बाद 11 मार्च तक सत्रांक भरने या संशोधन करने पर 50 रुपए प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क लगेगा। (अधिकतम 5 हजार रुपए प्रति विद्यालय)। दूसरा चरण 11 मार्च तक चूकने पर 18 मार्च तक दुगुने विलंब शुल्क यानी 100 रुपए प्रति परीक्षार्थी (अधिकतम 10 हजार रुपए प्रति विद्यालय) का भुगतान ई-मित्र के माध्यम से करना होगा।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

हार्ड कॉपी स्कूल में रखें: सत्रांक ऑनलाइन भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर स्कूल में सुरक्षित रखनी होगी। इसे बोर्ड कार्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव ने सभी शाला प्रधानों से कहा है कि सर्वर आदि की समस्याओं को देखते हुए अंतिम तिथियों का इंतजार किए बिना सत्रांक शीघ्र ऑनलाइन प्रस्तुत करें।

तिथियां एक नजर में

  • विवरण अंतिम तिथि
  • सत्रांक भरने का कार्य 3 फरवरी
  • बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि 4 मार्च
  • विलंब शुल्क 50 रुपए के साथ 11 मार्च
  • 100 रुपए शुल्क के साथ 18 मार्च
Story Loader