
Charbhuja Nath Temple celebrates Phag Festival with devotees dancing to hymns
चारभुजा नाथ सेवा तिलक नगर सेवा समिति सेक्टर 8 की ओर से चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में रविवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन गायक दिनेश मानसिंहका और मिताली मानसिंहका की सुमधुर प्रस्तुतियां रहीं। गायकों ने भगवान चारभुजा नाथ के चरणों में एक से बढ़कर एक फाग भजन अर्पित किए। होली खेल रहे बांके बिहारी... और आज बिरज में होरी रे रसिया..." जैसे भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या के दौरान ठाकुरजी के साथ फूलों और अबीर-गुलाल की होली खेली गई। इससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और रंगीन हो गया। तिलक नगर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बहुत ही सुंदर रहीं। कार्यक्रम के अंत में भगवान का श्रृंगार कर महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
Published on:
08 Mar 2026 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
