भीलवाड़ा। जीतो एपेक्स चेयरमैन गणपतराज चौधरी ने कहा कि जैन समाज संगठित नहीं है। वह कई टुकड़ों में बंटा हुआ है। इसका लाभ जैन समाज को नहीं मिल रहा है। यहीं कारण है कि राजस्थान से लोकसभा और विधानसभा में समाज का प्रतिनिधित्व नगण्य सा है। देश की अर्थव्यवस्था में 32 प्रतिशत की हिस्सेदारी जैन समाज की है। फि र भी लोकसभा में हमारा एक भी प्रतिनिधि नहीं है। राजस्थान विधानसभा में 8 सदस्य है। वे मंगलवार को जीतो की ओर से नगर परिषद सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चौधरी ने जीतो के सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जीतो ने मात्र 15 वर्ष मे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि जीतो जैसे सशक्त संगठन की भविष्य के लिए लम्बी सोच पर आधारित सामाजिक, सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा आदि की योजनाएं निश्चित रूप से अच्छा परिणाम देने वाली है।
चेयरमैन अजय लोढ़ा ने सभी का स्वागत करते हुए भीलवाड़ा चेप्टर की जानकारी दी। ज़ोन चेयरमेन विमल सिंघवी ने ज़ोन के विभिन्न चेप्टर्स एवं राजस्थान ज़ोन के बारे मे बताया। एपेक्स प्रेसीडेन्ट सुरेश मुथा ने नए प्रोजेक्ट जे पॉइंट की जानकारी दी। जनरल सेकेट्री हितेश दोशी ने जीतो ग्लोबल एप की जानकारी दी। जीतो के वाइस प्रेसीडेन्ट महावीर सिंह चौधरी ने बताया कि हर वर्ष भीलवाड़ा चेप्टर को अवार्ड मिलते रहे है। इस अवसर पर 8 नए चीफ पैटर्न व 15 नए पैटर्न सदस्यों की भी घोषणा की गई। एपेक्स पदाधिकारियों ने इनका स्वागत किया।
मुख्य सचिव निश्चल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद कार्यक्रम में सेकेट्री मनोज मेहता, ट्रेजरार दिलीप नाबेड़ा, ज़ोन चेयरमेन विमल सिंघवी, ज़ोन कन्वेनर लेडिज विंग पुष्पा गोखरू, जेएटीएफ ट्रस्ट्री तिलोक चन्द छाबड़ा, जेबीएन वाइस चेयरमेन राजेन्द्र सिंह पोखरना, जीतो यूथ विंग वाइस चेयरमैन सिद्धार्थ जैन,जेबीएन कन्वीनर निशान्त जैन, ट्रेजरार दीपक पानगडिय़ा, पूर्व चेयरमेन राजेन्द्र कुमार गोखरू, सुशील डांगी, पंकज ओस्तवाल, यूथ विंग चेयरमेन कवीश नाहर, सेकेट्री अभिषेक खजांची, लेडिज विंग चेयरपर्सन नीतू ओस्तवाल सेकेट्री जूली सूरिया उपस्थित थे।