3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्षद बंसल का पार्टी पदों से इस्तीफा, सभापति पर जड़े भेदभाव के आरोप

वार्ड 43 से भाजपा की पार्षद हैं इंदु, वार्ड में काम नहीं होने की बात कही

2 min read
Google source verification
पार्षद बंसल का पार्टी पदों से इस्तीफा, सभापति पर जड़े भेदभाव के आरोप

पार्षद बंसल का पार्टी पदों से इस्तीफा, सभापति पर जड़े भेदभाव के आरोप

भीलवाड़ा. भाजपा के बोर्ड वाले नगर परिषद में अंदरुनी कलह सामने आई है। वार्ड नंबर 43 से भाजपा की पार्षद इंदु बसंल ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पद छोड़ दिए। पार्षद ने सभापति राकेश पाठक पर अपने वार्ड में विकास कार्यों के प्रति भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। पार्टी की सक्रिय सदस्य पार्षद बंसल ने भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली काे पार्टी पदों से इस्तीफा भेजा। बंसल शास्त्री मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रताप मंडल और सुभाष मंडल महिला मोर्चा की प्रभारी थी।

पार्षद बंसल ने इस्तीफे में लिखा कि अपने दल का बोर्ड होने के बावजूद उनके क्षेत्र में विकास के काम नहीं होते और निर्दलीय एवं गैर पार्षदों के वार्डों में कार्य अधिक हो रहे हैं। आरोप लगाया कि विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी की मौजूदगी में सभापति ने उनकी एक नहीं सुनी और कहा कि तुम तो मेरी बुराइयां करो। बंसल ने कहा कि नगर परिषद में 27 माह से भाजपा बोर्ड है, लेकिन सभापति के रवैये से वार्ड 43 की हालत गंभीर और चिंताजनक हो चुके है। शहर के 70 वार्डों की निविदाएं 27 माह में लग चुकी है, लेकिन मेरे वार्ड 43 से लगातार भेदभाव हो रहा है। वार्ड में विकास नहीं होने के चलते मुझसे बीते दिनों वैभव नगर में लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। हालात इतने बिगड़ गए कि मुकदमा तक दर्ज कराना पड़ा। इसकी जिलाध्यक्ष तेली व सभापति पाठक को भी जानकारी दी। विधायक अवस्थी व सभापति ने सहयोग नहीं किया। एक वर्ष पूर्व भी संगठन के समक्ष मुद्दा उठाया लेकिन समाधान नहीं निकला।
भेदभाव नहीं किया
वार्ड 43 में विकास को लेकर पार्षद से कोई भेदभाव नहीं किया। इनके वार्ड में डेढ करोड़ के विकास कार्य के टैंडर लगे हैं। ऐसे भी बजट के आधार पर ही काम होते हैं। कहीं कम तो कहीं ज्यादा काम हो सकते हैं। काम वहां की जरूरत के आधार पर तय होता है।
-राकेश पाठक, सभापति नगर परिषद
----
समस्या दूर करेंगे-
पार्षद बंसल ने पार्टी के पदों से इस्तीफा सौंपा है। यह पार्टी का मामला है। जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा। इससे पहले राजेशसिंह सिसोदिया ने भी इस्तीफा भेजा था। पार्षदों से चर्चा कर समस्या को दूर करेंगे।
-लादूलाल तेली, जिलाध्यक्ष भाजपा

Story Loader