
भीलवाड़ा के उद्यमी समय पर चुकाते है ऋण, इसलिए है कम एनपीए
भीलवाड़ा. देश के बैंकों का औसत एनपीए 5.90 व राजस्थान का 4.25 फीसदी है। भीलवाडा के बैंकों का एनपीए मात्र 2.47 फीसदी है। यहां के उद्यमी व व्यापारी बैंकों से ऋण लेते है, लेकिन समय पर जमा करा रहे हैं। भीलवाड़ा में 39 बैंकों की 271 शाखाएं है। इनमें सितम्बर तक 16220.65 करोड़ रुपए जमा है, जबकि 19628.63 करोड़ के ऋण दे रखे है। यानी बैकों में जितनी राशि जमा है, उसके मुकाबले 3407.98 करोड़ का अधिक ऋण दिया है। यह ऋण 6 लाख 56 हजार 894 खाते में दिया है। इनमें अधिकांश ऋण टेक्सटाइल क्षेत्र को दिया गया है।
अग्रणी जिला प्रबन्धक सोराज मीणा ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वयक समिति (डीएलसीसी) जिला स्तरीय साख समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक में यह बात कही। जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं की ओर से अर्जित प्रगति,वार्षिक साख योजना, सरकारी ऋण योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी बैंकों का कुल व्यवसाय बढ़कर 35849.28 करोड़ रुपए का हो गया। जिले में 19628.63 करोड़ के ऋण मुकाबले 25 हजार 516 खातों में 485.22 करोड़ का एनपीए है जो 2.47 फीसदी है। प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में जिले के सितम्बर तिमाही के लक्ष्य 4317.57 करोड़ के बदले 5198.95 करोड़ की उपलब्धि के साथ 120.41 प्रतिशत की प्राप्ति की है।
नाबार्ड देगा 9913.91 करोड़ का ऋण
नाबार्ड के महाप्रबन्धक लोकेश सोनी ने बताया कि अगले वित्तिय वर्ष में कुल प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में 9913.91 करोड़ रुपए की पीएलपी तैयार की गई है। यह राशि कृषि क्षेत्र में दी जाएगी। वही ऋण योजना की पुस्तक का विमोचन किया गया।
लम्बित आवेदनों का करें निस्तारण
डॉ. गोयल ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बैंको में लंबित आवेदनो का शीघ्र निस्तारण करें। इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के आवंटित लक्ष्य पूरा करने को कहा। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबन्धक धर्मेंद्र कच्छावा,बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख विक्रम व्यास व क्षेत्रीय प्रमुख आरपी मीणा मौजूद थे।
Published on:
02 Dec 2022 09:22 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
