9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थ नगर में फाल्गुनी रंग: चंग की थाप पर गूंजा सुंदरकांड, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

फाल्गुन मास की मस्ती और भक्ति का अनूठा संगम रविवार को सिद्धार्थ नगर में देखने को मिला। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चंग की थाप और शेखावाटी की पारंपरिक धमालों के बीच संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। भजनों की स्वर लहरियों और फूलों की होली ने पूरे माहौल को राममय और […]

less than 1 minute read
Google source verification
Falguni color in Siddharth Nagar: Sunderkand echoed to the beat of Chang, devotees danced to the hymns

Falguni color in Siddharth Nagar: Sunderkand echoed to the beat of Chang, devotees danced to the hymns

फाल्गुन मास की मस्ती और भक्ति का अनूठा संगम रविवार को सिद्धार्थ नगर में देखने को मिला। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चंग की थाप और शेखावाटी की पारंपरिक धमालों के बीच संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। भजनों की स्वर लहरियों और फूलों की होली ने पूरे माहौल को राममय और फाल्गुनमय कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता और मुकेश वर्मा ने राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद शेखावाटी से आए राजपाल ढाका एंड पार्टी ने चंग पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। गायक कलाकारों ने जब नौकर मने राखो सांवरा...’, ओढ़ चुनड़ मैं तो गई सत्संग में...’, ‘धोलागढ़ में राज तुम्हारो भवानी...’ और ‘बाबा श्याम के दरबार मच री होली...’ जैसी फाल्गुनी धमालें पेश कीं, तो पूरा पांडाल भक्ति में डूब गया। महिलाओं और पुरुषों ने अपनी जगह पर खड़े होकर जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

चंग वादन में प्रहलाद शर्मा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, सुरेश चौधरी, राम कुमार शर्मा, यशवंत खटोड़, प्रताप सिंह चौधरी, हरी सिंह चौधरी, शुभ करण शर्मा, प्रताप सिंह चौधरी (चुरू), जगदीश जाट और वासुदेव चारण ने चंग की शानदार जुगलबंदी पेश की। बनवारी माली और लक्की सैनी ने विचित्र वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेली।

महिला मंडल की दुर्गा देवी कुमावत, जया पारीक, मंजू परिहार और उषा छिपा सहित अन्य महिलाओं ने फाल्गुन की धमाल पर नृत्य किया। कार्यक्रम में संस्था के चैन सिंह चौहान, हनुमान परिहार, मोहन चौधरी, प्रशांत पारीक, महेश नारानिया और प्रहलाद छिपा ने सक्रिय भूमिका निभाई।मुकेश वर्मा ने आभार जताया।