13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के नामी शटलर्स अब भीलवाड़ा में दिखा सकेंगे दम

देश के जाने माने शटलर व स्टेट खिलाड़ी अब भीलवाड़ा में भी अब दमदार शटल दिखा सकेंगे। इसके लिए सुखाडिय़ा स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स स्थित बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम की कायापलट की जा रही है। इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा जुट सके, इसके लिए न्यास यहां निर्माण कार्य पर करीब ७५ लाख रुपए खर्च कर रहा है।

2 min read
Google source verification
Famous shuttlers of the country will now be able to show their strength in Bhilwara

Famous shuttlers of the country will now be able to show their strength in Bhilwara

भीलवाड़ा । देश के जाने माने शटलर व स्टेट खिलाड़ी अब भीलवाड़ा में भी अब दमदार शटल दिखा सकेंगे। इसके लिए सुखाडिय़ा स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स स्थित बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम की कायापलट की जा रही है। इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा जुट सके, इसके लिए न्यास यहां निर्माण कार्य पर करीब ७५ लाख रुपए खर्च कर रहा है।

चित्तौड़ रोड स्थित सुखाडिय़ा स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स स्थित बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम पर गत चार साल से ताले लटके है। यहां रखरखाव व्यवस्था सही नहीं होने से लाखों की लागत से बने वूडन कोर्ट बारिश का पानी भर आने से खराब हो चुका है। यहां की छत भी कई हिस्सों में टूट चुकी है। हालात यह है कि यहां की दर्शक दीर्घा भी ठीक नहीं है और नहीं यहां खिलाडिय़ों के बैठने की पर्याप्त सुविधा है।

तीन साल पहले हुए प्रयास
कोरोना संकट से पहले सितम्बर २०१९ को राजस्थान स्पोट्र्स कौंसिल के तत्कालीन सचिव अरुण हसीजा व तत्कालीन नगर विकास न्यास सचिव नितेन्द्र पाल सिंह ने इंडोर स्टेडियम का जायजा लेते हुए यहां की कायापलट की योजना बनाई थी। हसीजा के निर्देश पर यहां ५० लाख के कार्य मंजूर भी हुए, लेकिन कोरोना संकट गहराने से यह योजना कागजों में ही धरी रह गई। कोरोना के हालात सुधरे और खिलाडिय़ों व जिला बैडमिंटन संघ के पुन: इंडोर स्टेडियम के शुरू करने की मांग उठी तो न्यास ने एक बार फिर इंडोर स्टेडियम की सुध ली। न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने इंडोर स्टेडियम के हालात का जायजा लिया और और नए सिरे से यहां काया पलट की योजना पर कार्य शुरू करवाया है।

७५ लाख के निर्माण कार्य
अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव ने बताया कि बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में ७५ लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य करवाए जा रहे है। यहां बैडमिंटन कोर्ट के प्लेटफार्म को ऊंचाई दी गई है। इससे बारिश के दौरान आने वाले पानी से अब कोर्ट को नुकसान नहीं पहुंच सकेगा। इसी प्रकार यहां समूचा कोर्ट सागवान की लकड़ी से बनाया जा रहा है। यहां कोर्ट का पुराना प्लेटफार्म व वूडन हटा दी गई है।

सीनियर खिलाड़ी खेल चुके

बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम में पांच वर्ष पूर्व ऑल इंडिया सीनियर रैंकिग बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। इसमें देश के नामी खिलाडिय़ों ने अपना दमदार प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपी चंद भी यहां खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने आ चुके है।

सांई की होगी बैडमिंटन एकडेमी
अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है। यहां डबल लेय में वूडन कोर्ट होगा। पूर्व में यहां चार कोर्ट थे, लेकिन प्लेटफार्म के ऊंचा करने से यहां पर्याप्त जगह और निकल जाएगी, इससे यहां दो और नए कोर्ट बन जाएंगे। यानिकि की अब यहां छह कोर्ट होंगे। नवम्बर माह में यहां देश की नामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित किए जाने के रास्ते भी अब खुल जाएंगे। वही भारतीय बैडमिंटन संघ के प्रयास से यहां सांई की राज्य स्तरीय एकडेमी भी स्थापित की जाएगी। सिंथेटिक कोर्ट के भी प्रयास हो रहे है।
केके शर्मा, संयुक्त सचिव भारतीय बैडमिंटन संघ,