
Fireworks on Vinod becoming NSUI national president
भीलवाड़ा के विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मांडल-सुवाणा क्षेत्र में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। पूर्व जिला प्रमुख व महिला कांग्रेस (देहात) अध्यक्ष सुशीला सालवी तथा भारतीय मेघवाल युवा संघ जिलाध्यक्ष शंकर लाल डांगी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने इसे युवाओं के सशक्त नेतृत्व की पहचान बताया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजजन व पदाधिकारी उपस्थित रहे और नवनियुक्त अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी।
Published on:
20 Feb 2026 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
