20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: भीलवाड़ा को ‘नंबर वन’ बनाने की मशक्कत

भीलवाड़ा शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में आयुक्त चौधरी ने स्वच्छता के सभी पैमाने पर अच्छी रैकिंग लाने का अधिकारियों व […]

less than 1 minute read
Google source verification
Swachhta Survey 2026: Efforts to make Bhilwara 'number one'

Swachhta Survey 2026: Efforts to make Bhilwara 'number one'

भीलवाड़ा शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में आयुक्त चौधरी ने स्वच्छता के सभी पैमाने पर अच्छी रैकिंग लाने का अधिकारियों व स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक दीवारों पर रंग-रोगन एवं चित्रकारी, एसबीएम बजट घोषणा संबंधित कार्य, सीवरेज यूजर चार्ज, स्वच्छता ऐप शिकायतों का निस्तारण, सफाई कर्मियों को एप्रीन, ग्लव, मास्क, गम बूट उपलब्ध कराना, जलाशयों एवं नालों की सफाई, पीट कम्पोस्टिंग, सीटीपीटी के निर्माण, शहर सौंदर्यकरण, वेस्ट टू वंडर पार्क पर चर्चा हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता पवन नुवाल व पूजा गोयल एवं सहायक अभियंता पुष्पेंद्र बैरागी, महिपाल ढाका व सुरेश गर्ग, शिव कुमार, संजय खोखर ,दिनेश मीणा, मनीष सांगेला, रामेश्वर गुर्जर मौजूद थे।