20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

202 सरकारी स्कूलों में सुधरेगी सेहत, 7.51 करोड़ से बनेंगे नए शौचालय

भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट से मिला 7.51 करोड़ का बजट भीलवाड़ा जिले के सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलक्टर के निर्देशों के बाद भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के सहयोग से जिले के 202 सरकारी स्कूलों में नए […]

2 min read
Google source verification
Health will improve in 202 government schools, new toilets will be built with Rs 7.51 crore.

Health will improve in 202 government schools, new toilets will be built with Rs 7.51 crore.

भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट से मिला 7.51 करोड़ का बजट

भीलवाड़ा जिले के सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलक्टर के निर्देशों के बाद भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के सहयोग से जिले के 202 सरकारी स्कूलों में नए शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके लिए करीब 7.51 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

आसींद और मांडलगढ़ में सबसे अधिक काम

डीएमएफटी योजना के तहत आसींद विधानसभा क्षेत्र के 87 स्कूलों और मांडलगढ़ के 70 से अधिक स्कूलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा शाहपुरा, सहाड़ा, मांडल और भीलवाड़ा ब्लॉक के स्कूलों में भी निर्माण कार्य होगा। प्रत्येक स्कूल के लिए 3.72 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। वही स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सोपुरा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुशी जैसे बड़े परिसरों के लिए 7.44 लाख रुपए की दोगुनी राशि स्वीकृत की गई है।

स्वच्छता के अभाव से जूझ रहे थे नौनिहाल

दूर-दराज के स्कूलों में लंबे समय से शौचालयों की हालत जर्जर थी या वहां पर्याप्त संख्या में शौचालय उपलब्ध नहीं थे। विशेषकर छात्राओं को स्वच्छता सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में कई बार प्रधानाध्यापकों और ग्राम पंचायतों की ओर से इसकी मांग उठाई गई थी। अब समग्र शिक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर का मानना है कि शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता भी आवश्यक है। जिले का कोई भी स्कूल मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे, यही प्राथमिकता है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इन ब्लॉकों में होगा कायाकल्प

ब्लॉक मुख्य कार्य

  • आसींद व बदनोर 87 स्कूलों में टॉयलेट निर्माण
  • माण्डलगढ़ व बिजौलिया 76 स्कूलों में टॉयलेट निर्माण
  • शाहपुरा व बनेड़ा 29 स्कूलों में टॉयलेट निर्माण
  • सुवाणा व भीलवाड़ा 10 स्कूलों में टॉयलेट निर्माण