
Fraud case registered in bhilwara
भीलवाड़ा।
हर माह लॉटरी के माध्यम से कारें, मोटरसाईकिले व अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण देने का वादा कर लोगों से रुपए एेठने का एक मामला सामने आया है। पीडि़त ने एक चिटफण्ड कम्पनी के खिलाफ सदर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार आरके कॉलोनी निवासी मुकेश माली ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आटूण निवासी श्रवण वैष्णव, भरत वैष्णव, रतन सिसोदिया, महावीर बैरागी, घनश्याम गुर्जर व अन्य लोगों ने श्री नाथ ग्रुप के नाम से एक चिटफण्ड कम्पनी खोली और हर माह लॉटरी के माध्यम से बड़े-बड़े इनामों का सब्जबाग दिखाकर उसके साथ ही कई लोगों से रुपए एेंठ कर धोखाधड़ी की। इन लोगों ने लॉटरी भी नहीं निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
रकम वसूलने के बाद भी नहीं सौंपा फ्लैट का कब्जा, बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज
आरसी व्यास कॉलोनी में फ्लैट देने के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद भी कब्जा नहीं सौंपकर धोखाधड़ी करने और धमकाने का एक मामला न्यायालय के दखल के बाद सुभाषनगर थाने में दर्ज हुआ है। आरसी व्यास कॉलोनी निवासी लीला देवी पत्नी ओमप्रकाश दरक ने इस मामले में रुद्राक्ष बिल्डमार्ट के भागीदार कैलाश चन्द्र काबरा, चैनसुख समदानी एवं रूपलाल लाहोटी पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने आरसी व्यास कॉलोनी स्थित भूखण्ड संख्या 9 पर एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण करना बताकर फ्लैट संख्या 304 सोलह लाख रुपए में उसे बेचना तय किया। लीला देवी ने 7 लाख रुपये तीन किश्तों के माध्यम से उनको दे दिए।
भुगतान की रसीदें प्राप्त कर ली। जब इमारत में फ्लैट आवश्यक खिड़की-दरवाजों और मॉड्यूलर किचन बनकर तैयार हो गया तो लीलादेवी ने रुद्राक्ष बिल्डमार्ट के भागीदारों को कहा कि वे सोलह लाख में से बकाया रहे भुगतान को चुकाना चाहती है। उसे फ्लैट का कब्जा दिया जाए, लेकिन एक वर्ष से भी अधिक समय गुजरने के बावजूद उससे न तो पूरा भुगतान लिया जा रहा और न ही फ्लैट का कब्जा सौंपा गया। थाने में जाने पर उसे धमकियां दी जा रही है। इस पर महिला ने आरोपितों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच उपनिरीक्षक गंगाराम कर रहे हैं।
Updated on:
08 Jun 2018 11:55 pm
Published on:
09 Jun 2018 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
