3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांवों में दिए गरीबों को नि:शुल्क गैस और बिजली कनेक्शन

ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के कई गांवों में शिविर लगाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को बिजली और गैस कनेक्शन दिए गए

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Free gas and electricity connections in villages in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के कई गांवों में शिविर लगाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को बिजली और गैस कनेक्शन दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन भरवाए गए, वहीं बैंकों में खाते भी खुलवाए गए

भीलवाड़ा।

ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के कई गांवों में शिविर लगाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को बिजली और गैस कनेक्शन दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन भरवाए गए, वहीं बैंकों में खाते भी खुलवाए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति योजना में बीमा करवाया गया। ग्राम स्वराज योजना का मुख्य केन्द्र पंडेर कस्बे की कंजर कॉलोनी रही। कॉलोनी को धुआं मुक्त करने के लक्ष्य के तहत पात्र महिलाओं को 18 नि:शुल्क गैस चूल्हा वितरण किया गया।

READ: निजी स्कूलों को मान्यता नहीं मिली तो हजारों बच्चों का भविष्य खतरे में


दीनदयाल उपाध्याय सौभाग्य योजना के तहत बीपीएल योजना के तहत 15, एपीएल ५ विद्युतीकरण कनेक्शन किए। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता के. एस. सिसोदिया ने बताया कि पंडेर में बीपीएल परिवारों को नए कनेक्शन के साथ एलईडी बल्ब दिया गया। भीलवाड़ा जिले में 3000 बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है।

READ: मेघवंशी समाज के 27 जोडें बने हमसफर

ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत समिति सुवाणा पर उज्ज्वला दिवस का आयोजन किया गया। सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने जरुरतमंद परिवारों को हाथोंहाथ एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए। इस अवसर पर सुवाणा प्रधान सरोज गुर्जर, उपप्रधान लादूलाल जाट सहित ग्रामीण महिला- पुरुष उपस्थित थे।

संतोक पुरा में बांटे कनेक्शन

माण्डल. ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को सन्तोकपुरा पंचायत भवन में उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन जारी किए गए। आसीन्द गैस एजेन्सी के मैनेजर राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि गैस कनेक्शन के लिए 129 केवाईसी आवेदन आए। मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में मौके पर रही ग्रामीणों महलिाओं को को गैस कनेक्शन वितरीत किए गए।
तीन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी


भीलवाड़ा. राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2016 लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक प्रतीक्षा सूची के कुल 3 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुक्रवार शाम को संपन्न हुई। शाम 6 बजे रिक्त पदों की सूची तैयार हो सकी। उसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 6.30 बजे तक चली। तीनों अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के अनुसार रायपुर , बनेड़ा व कोटड़ी ब्लॉक में लगाया गया।

Story Loader