
फर्नीचर बाजार में रौनक, लुभा रही सोफे की नई डिजाइन
नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हुआ। बाजारों में रौनक दिखने लगी। नवरात्र से दीपोत्सव और शादियों की सीजन तक फर्नीचर बाजार में उछाल आएगा। त्योहारी सीजन में कई विशेष योग होने के कारण भी बाजारों में ग्राहकी तेजी से बढ़ रही है। कई सर्वार्थ सिद्धि योग भी आएंगे। ऐसे में करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है।
व्यापारियों की माने तो नवरात्र व दीपावली में जिले में 25 करोड़ से अधिक का कारोबार की संभावना है। दिवाली पर घर सजाने की बात हो तो हर रूम काे अलग लुक देने के लिए फर्नीचर अहम माना जाता है। नवरात्र से फर्नीचर के बाजार में रंगत आ गई है। अब दिवाली और शादियों का सीजन है। ऐसे में इससे जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। विभिन्न तरह के ऑफर्स व स्कीम्स से ग्राहकों को लुभाना शुरू कर दिया।
नई वैरायटी का स्टॉक
दुकानों पर माल में भी नई वैरायटी का स्टॉक किया है। फाइनेंस स्कीम और ऑफर्स के चलते भी ग्राहकी अच्छी होने की आस है। नवरात्र में बाजार में कई गुना कारोबार होगा।
प्रशांत सुथार, फर्नीचर व्यवसायी
स्थानीय फर्नीचर की मांग
स्थानीय फर्नीचर की मांग बढ़ी है। गणेश महोत्सव के पहले अच्छी ग्राहकी हुई है। नवरात्र से दीपावली तक अच्छा कारोबार होने की संभावना है। बाजारों में बूम आने लगा है।
सत्य प्रकाश कैलानी, फर्नीचर व्यवसायी
घर पर ही कारीगर भेजकर मल्टी यूज फर्नीचर बनवाते हैं। अभी फोल्डिंग फर्नीचर या मल्टी यूज फर्नीचर की मांग बनी हुई है। कम जगह में भी घर के अनुरूप फर्नीचर पसंद किए जा रहे हैं।
पुरुषोत्तम शर्मा, फर्नीचर व्यवसायी
शहर व जिले में बेड, सोफा, वार्डरोब, अलमारी समेत लकड़ी के सामान की मांग बढ़ी है। जगह के अनुसार फोल्ड सामान का फैशन चल रहा है। कम दामों में बेहतर फैंसी फर्नीचर पसंद किए जा रहे हैं।
नवरतन अजमेरा, फर्नीचर व्यवसायी
पहले लोग शोरूम पर आकर फर्नीचर पसंद करते थे, लेकिन अब ग्राहक पहले ही सोच कर आता है कि उसे कैसा सोफा चाहिए। इंटीरियर और रूम साइज के अकॉर्डिंग सोफा बनवाते हैं।
केशव अग्रवाल, फर्नीचर व्यवसायी
Published on:
19 Oct 2023 09:27 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
