
Girls' Sainik School Admission: Applications can now be submitted until the 24th.
राजस्थान के बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश की राह देख रही छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 24 जनवरी कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव उन छात्राओं के लिए किया गया है जिनके स्कूल वर्तमान में 'शाला दर्पण' या 'पीएसपी पोर्टल' पर पंजीकृत नहीं हैं। अब ऐसी छात्राएं भी ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकेंगी।
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में संचालित कई केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कॉन्वेंट स्कूलों का डेटा विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा-5 में अध्ययनरत पात्र बालिकाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रही थीं। कई स्कूलों के रजिस्ट्रेशन लंबित होने से छात्राओं का 'प्री-फील्ड डेटा' पोर्टल पर शो नहीं हो रहा था। अभिभावकों और छात्राओं की इसी परेशानी को देखते हुए विभाग ने यह विशेष प्रावधान किया है।
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक के अनुसार छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए तिथि विस्तार और ऑफलाइन मॉड्यूल का निर्णय किया गया है। प्रदेश के सभी जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों तक इसकी सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी योग्य बालिका आवेदन से वंचित न रहे।
Published on:
21 Jan 2026 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
