4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार करोड़ का नहीं मिला मालिक, कारोबारी ने किए हाथ खड़े

बरामद चार करोड़ की राशि से हवाला कारोबारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए है

2 min read
Google source verification

भीलवाड़ा।
आतंकवाद रोधी दस्ते जयपुर व आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बरामद चार करोड़ की राशि से हवाला कारोबारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए है। ऐसे में इस राशि का मालिक कौन है, यह आयकर विभाग भी बताने को तैयार नहीं है। हालांकि आयकर विभाग अजमेर की टीम सोमवार को भीलवाड़ा आने वाली थी, अब मंगलवार को आएगी। सोमवार को भारत बंद के चलते टीम ने यह कदम उठाया।

READ: संकट के सेंटर बने सरकारी खरीद केन्द्र, मुश्किल में हमारा अन्नदाता

उधर जयपुर आयकर विभाग ने दिल्ली के तीन व्यापारियों व भीलवाड़ा के दोनो हवाला कारोबारियों को नोटिस देकरराशि के बारे में जानकारी मांगी है। इस चार करोड़ की हवाला राशि से भीलवाड़ा के कुछ व्यापारियों को धक्का लगा है। लेकिन इस राशि से ज्यादा असर भी नहीं पड़ा है। अब वे भी इस राशि को अपना होने से मना कर रहे है। राशि बताने को व्यापारी को खाते में दर्शाना होगा कि यह कहां से आनी थी तथा किस बिल के बदले में आ रही थी, जो असभंव लग रहा है।

READ: शाहपुरा में शुरू होगी स्वीमिंग एकेडमी

अब तक खाली...
भीलवाड़ा टेक्सटाइल नगरी के साथ ही माइनिंग क्षेत्र में बड़ा काम है। रोज करोड़ों रुपए का लेनदेन हवाला से होता है। इसका हिसाब भी नहीं होता है। आयकर टीम केवल चार करोड़ की हवाला राशि लेकर खुश है। दीपक समथानी की मोहन ब्रोकर एजेन्सी से कुछ भी नहीं मिला। कांग्रेस पार्षद फजले रऊफ उर्फ लुफ्ती के सोलंकी टाकिज के पीछे पैतृक निवास से भी कामयाबी नहीं मिली। हुसैन कॉलोनी के मकान पर ताला होने से पता नहीं लगा।

आयकर विभाग भीलवाड़ा के बनवारीलाल मिश्रा व दीपक समथानी के बयान के आधार पर जांच कर रहा है। जयपुर टीम ने दीपक के बताए दिल्ली के तीन व्यापारियों को नोटिस देकर चार करोड़ की राशि का हिसाब मांगा है। एटीएस जयपुर व आयकर टीम ने चार करोड़ की हवाला राशि समेत भीलवाड़ा के बनवारी मिश्रा को बुधवार व गुरुवार की रात को पकड़ा था। मिश्रा के बयान के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस पार्षद लुफ्ती के घर तथा दीपक के धर व दुकान पर खोजबीन कर चुकी है।

Story Loader