3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस क्षेत्र में सरपंच के भाई की जमीन पर चल रहा ऐसा कारोबार जिसे देखते ही आपके पैरो तले खिसक जाऐंगी जमीन

अवैध गारनेट की फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह वाहन जब्त किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 1:55 PM IST

Illegal garnet business in bhilwara

Illegal garnet business in bhilwara

बीगोद

क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहे सरपंच गणेश पारीक के भाई श्रवण पारीक की रीको एरिया स्थित जमीन पर गारनेट का अवैध कारोबार चल रहा है। इसका खुलासा खनिज विभाग की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को किया है। टीम ने पुलिस थाने के सामने स्थित रीको एरिया में चल रही अवैध गारनेट की फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह वाहन जब्त किए।

READ: लैब टेक्नीशियन को हटाया, एयर कण्डीशनर दुरूस्त, जल्द होगी कैमरों की मरम्मत

इनमें चार वाहनों में गारनेट भरा हुआ था, जबकि दो में भरने की तैयारी की जा रही थी। खनिज विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर अवैध काम करने वालों में हड़कम्प मच गया। वे मौके से फरार हो गए। खनिज अभियन्ता कमलेश्वर बारेगामा ने बताया कि दोपहर को बीगोद के लोगों ने फोन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग पुलिस थाने के सामने गारनेट का अवैध काम कर रहे है।

READ: 19 को खुलेंगे स्कूल, 40 दिन बाद सुनाई देगी घंटी

बारेगामा ने विजिलेंस के फोरमेन प्रदीप तिवारी व नरेन्द्रसिंह को मौके पर भेजा तो वहां गारनेट से भरे तीन ट्रेक्टर व एक ट्रेलर को जब्त किया। जबकि दो अन्य ट्रेक्टर जो मौके पर गारनेट भरने की तैयारी में थे उनको जब्त कर बीगोद थाने में खड़ा करवा दिया। इस दौरान ग्राामीणों ने फैक्ट्रियों के बन्द दरवाजों को खुलवाया।

इसके चलते ग्रामीणों व फैक्ट्री मालिकों के बीच नोकझोंक भी हुई। एकाएक हुई इस कार्रवाई से अवैध गारनेट फैक्ट्री संचालक समझ नही पाए। श्रमिकों की छुट्टी कर दी और माल को छुपाने का प्रयास किया। जब्त तीन ट्रेक्टर सरपंच गणेश पारीक के बताए जा रहे है।

भाई ने किराए पर दे रखी जमीन

सरंपच गणेश पारीक का कहना है कि जब्त वाहन उसके नहीं है। अवैध गारनेट का काम भी वो नहीं कर रहे है। जहां अवैध काम हो रहा है वह जमीन भाई श्रवण पारीक के नाम पर है। उसने भी यह जगह गोविन्द व मोनू नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग ने भी केवल एक फोरमैन को मौके पर भेजकर इतिश्री कर ली है। फोरमेन ने न तो फैक्ट्री सीज की और ना ही कोई कागज बनाए है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़