12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हजार श्रीफल चढ़ाकर मनाया जैन समाज ने रक्षाबंधन पर्व

भीलवाड़ा. आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार को मुनि विष्णु कुमार व अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों की रक्षा के लिए पूजा अर्चना के साथ श्रीफल चढ़ाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया।

2 min read
Google source verification
एक हजार श्रीफल चढ़ाकर मनाया जैन समाज ने रक्षाबंधन पर्व

एक हजार श्रीफल चढ़ाकर मनाया जैन समाज ने रक्षाबंधन पर्व

भीलवाड़ा. आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार को मुनि विष्णु कुमार व अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों की रक्षा के लिए पूजा अर्चना के साथ श्रीफल चढ़ाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया।

मुनि आदित्य सागर, अप्रमित सागर व सहज सागर के सानिध्य में तरणताल में बनाए गए पांडाल में सुबह पूजा की गई। इसके बाद सुरेन्द्र गोधा, प्रेमचन्द सेठी, महेन्द्र सेठी, पूनम कोठारी, वीणा मंगल के अर्ध्य के साथ श्रावकों ने एक हजार से अधिक श्रीफल चढ़ाए। सुबह आठ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इस मौके पर मुनि सहज सागर का 9 वे दीक्षा दिवस पूजा करके मनाया। सहज सागर की मुनि दीक्षा वर्ष 2015 में भीलवाड़ा के कुमुद विहार में आचार्य विशुद्ध सागर के सानिध्य में हुई थी।

हूमड़ बने वीर सेवा संघ अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
रक्षाबंधन के मौके पर मुनि आदित्य सागर की प्रेरणा से वीर सेवा संघ (वीएसएस) का गठन हुआ। इसका अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष जैन हुमड़ को बनाया गया। हुमड़ ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए एनसी जैन व सनत कुमार जैन अजमेरा को संरक्षक बनाया। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश जैन गोधा, मनीष जैन, मंत्री सुशील जैन, सहमंत्री राकेश जैन, पवन जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन पाटनी, सह कोषाध्यक्ष राकेश जैन पहाड़िया, संगठन मंत्री अजय जैन बाकलीवाल, सांस्कृतिक मंत्री दिलीप जैन अजमेरा, संपर्क मंत्री संजय जैन झांझरी, आहार विहार मंत्री दिनेश जैन बज, प्रचार मंत्री कपिल जैन हूमड़को बनाया गया। जैन ने बताया कि जनगणना के दौरान अपनी समाज के लोग गौत्र लिखवाते है। लेकिन इस बार गौत्र नहीं केवल जैन लिखाए ताकि जैन समाज की गणना सही हो सके।


श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया
सुभासनगर स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक व चतुर्दशी के मौके पर नेमीनाथ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा की गई। राजेंद्र बाकलीवाल, रविंद्र अभिषेक, पदम पाटोदी, विनय कांटीवाल ने शांतिधारा की।