2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंचन समूह का 500 करोड़ का नया निवेश

प्रदेश का पहला पीओवाई व टेक्सचराइज यार्न उत्पादन उद्योग की ओर कदम भीलवाड़ा। Kanchan Group's new investment of 500 crores कंचन इंडिया अब बेकवर्ड एन्टीग्रेशन से कपड़ा उद्योग के लिए कच्चा माल (रॉ मेटेरियल) बनाने का प्लांट लगाएगी। करीब 500 करोड़ के निवेश से तीन तरह का टेक्सुराइज़ यार्न व कच्चा माल तैयार होगा। प्लांट नानकपुरा में लगाया जा रहा है। इससे पॉलिएस्टर निर्माण कंटीन्यूअस पॉलिमराइजेशन प्रोसेसिंग, पीओवाई डायरेक्ट स्पिनिंग तथा टेक्सचराइजिंग प्लांट शामिल होंगे। यह प्रदेश का पहला व देश का ११वां

2 min read
Google source verification
कंचन समूह का 500 करोड़ का नया निवेश

कंचन समूह का 500 करोड़ का नया निवेश

भीलवाड़ा।
Kanchan Group's new investment of 500 crores कंचन इंडिया अब बेकवर्ड एन्टीग्रेशन से कपड़ा उद्योग के लिए कच्चा माल (रॉ मेटेरियल) बनाने का प्लांट लगाएगी। करीब 500 करोड़ के निवेश से तीन तरह का टेक्सुराइज़ यार्न व कच्चा माल तैयार होगा। प्लांट नानकपुरा में लगाया जा रहा है। इससे पॉलिएस्टर निर्माण कंटीन्यूअस पॉलिमराइजेशन प्रोसेसिंग, पीओवाई डायरेक्ट स्पिनिंग तथा टेक्सचराइजिंग प्लांट शामिल होंगे। यह प्रदेश का पहला व देश का ११वां प्लांट होगा। इस प्लांट से करीब प्रति वर्ष 1 लाख 46 हजार टन का कच्चा माल उत्पादन होगा।


Kanchan Group's new investment of 500 crores कंचन ग्रुप अभी स्पिनिंग, वीविंग, प्रोसेसिंग, डेनिम, रिसाइकिल पॉलएस्टर फाइबर, ओपन एण्ड स्पिनिंग तथा ड्रॉ टेक्स प्लांट चला रहा है। हाल में प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होने वाली प्लास्टिक की बोतलों को पोलिएस्टर फाइबर में बदलने का 150 करोड़ का प्लांट लगाया है। इसकी क्षमता 48 हजार टन प्रति वर्ष की है, जो बढ़ाई जा रही है।

Kanchan Group's new investment of 500 crores कंचन की स्थापना 1994 में वूलन कारपेट यार्न बनाने के प्लांट से हुई। 1996 में पॉलिएस्टर विस्कॉस मिश्रित कपड़े का उत्पादन शुरू किया। आज यहां 3.60 करोड़ मीटर कपड़ा प्रति वर्ष तैयार हो रहा है। वर्ष 2000 में सिंथेटिक यार्न का उत्पादन शुरू किया। 2009 में नवीनतम डिजाइन की मशीनों का उपयोग करके कॉटन सूटिंग व डेनिम आधारित कपड़ों का निर्माण शुरू किया। इसका उत्पादन प्रति वर्ष 20 करोड़ मीटर से अधिक हो रहा है। वर्ष 2016 में शर्टिंग आधारित फैब्रिक्स के उत्पादन के लिए और विस्तार किया।

नया प्लांट लगाएंगे
Kanchan Group's new investment of 500 crores कम्पनी जल्द ही 500 करोड़ की लागत से नया प्लांट लगाएगी। आधुनिक तकनीक से लेस स्पिनिंग उद्योग में श्रेष्ठ उत्पादन करने वाली कंपनी है। कर्मचारियों को पारिवारिक वातवरण देकर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते प्लांट में प्रदुषण मुक्त वातावरण रख रहे हैं। उद्योग परिसर में सैकड़ों पौधे लगा कर नियमित देखभाल की जाती है।
निलेश बांगड़, एमडी कंचन इंडिया लिमिटेड़ भीलवाड़ा

Story Loader