
Know what the domestic maid did in fifteen days' job
भीलवाड़ा। शहर के आरसी व्यासनगर में घरेलू नौकरानी ने घर में ही हाथ दिखा दिए। महज पन्द्रह दिन की नौकरी में ही उसने 25 हजार की नकदी व 26 तेाला वजनी सोने के जेवरात चुरा लिए। घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपित घरेलू नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। Know what the domestic maid did in fifteen days' job at bhilwara city
पुलिस के अनुसार आरसी व्यासनगर स्थित के सेक्टर में व्यवसायी लतीश बदलानी के घर में घरेलू कार्य के लिए परिजनों ने आरसी व्यास नगर स्थित कच्ची बस्ती निवासी गायत्री सेन को रखा। उसने पन्द्रह दिन के भीतर ही मौका देख कर 25 हजार की नकदी व 26 तोला सोने के जेवर चुरा लिए। घर से नकदी व जेवर गायब होने पर परिजनों को गायत्री पर शंका हुई। इस पर उन्होंने कड़ाई से उससे पूछताछ की, इससे पर उसने घर में चोरी करना कबूल कर लिया।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र बीमार होने एवं उसके उपचार के दौरान परिजनों के चिकित्सालय में रहने से नौकरानी घर में अकेली ही रहती थी। बदलानी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित गायत्री को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
05 Sept 2021 01:32 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
