5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ के भीलवाडा में रावत राजपूत भवन का शिलान्यास

समाज के भवन का भूमि पूजन, समारोह में समाज की एकता पर जोर

less than 1 minute read
Google source verification
Laying of foundation stone of Rawat Rajput building in Bhilwara

Laying of foundation stone of Rawat Rajput building in Bhilwara

भीलवाड़ा .

Rajasthan Rawat-Rajput Mahasabha राजस्थान रावत-राजपूत महासभा शाखा सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन एवं भवन शिलान्यास कार्यक्रम पटेल नगर स्थित देवनारायण सर्कल पर रविवार को महासभा प्रदेश अध्यक्ष हरि सिंह सुजावत के मुख्य आतिथ्य तथा शाखा सभा अध्यक्ष पटवारी भंवरसिंह टॉडगढ़ की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष प्यारी रावत मण्डावर, प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह पीटीआई, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोटसिंह गहलोत, पीसांगन प्रधान अशोक सिंह गोवलिया, रावत सेना संस्थापक महेंद्र सिंह अतीतमंड, अजमेरा महासभा संरक्षक ज्ञानसिंह रावत, पूर्व जिपस राजेन्द्र सिंह नोलखा थे।
Rajasthan Rawat-Rajput Mahasabha कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवी आशापुरा माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। गोदावरी पंवार एंड पार्टी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत शाखा सभा के लाखन सिंह, नेना सिंह, गिरधारी सिंह पंवार, अमरपालसिंह बरार, हुकम सिंह आपावत, बलवीर सिंह, सहकारी अधिकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रेमसिंह ने किया। महासभा प्रदेश अध्यक्ष हरिसिंह सुजावत ने कहा कि रावत राजपूत समाज के गौरव और स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों पर चलना होगा। समाज की एकता के लिए मनमुटाव दूर करने होंगे। समाज के भवन निर्माण से सुविधाएं मिलेंगी। शाखा सभा अध्यक्ष भंवर सिंह टॉडगढ़ ने स्वागत किया। महासभा प्रवक्ता लाखन सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रदेश महामंत्री चैनसिंह गहलोत व प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह पीटीआई ने किया।
रावत-राजपूत समाज का भवन तैयार करने के लिए समाज के प्रबुद्ध जनों ने शिलान्यास किया। समारोह में सांसद सुभाष बेहडिय़ा, समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह आडावाला, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष टीकम सिंह, डूंगर सिंह कोटडा, जसवंत सिंह मण्डावर, शिक्षक नेता मोहन सिंह, शिव सिंह बड़ाछ, भंवर सिंह, गिरधारी सिंह पंवार, गणपत सिंह, हीरा सिंह, तहसीलदार हरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक भरत सिंह रावत, नारायण सिंह, पटवारी मिठू सिंह, पूरण सिंह डूंगावत, गिरधारी सिंह मेगावत उपस्थित थे।