5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा 2026: प्रश्न-पत्रों का वितरण, 18 सशस्त्र गार्डों के पहरे में 9 रूटों पर पहुंचें पेपर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षाओं की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को सुबह जिला कोषागार से प्रश्न-पत्रों का वितरण किया जाएगा, जो पूरी तरह से हथियारों से लैस पुलिस जाप्ते की निगरानी […]

2 min read
Google source verification
Board Exams 2026: Question papers distributed under the guard of 18 armed guards, reaching their destinations via 9 different routes.

Board Exams 2026: Question papers distributed under the guard of 18 armed guards, reaching their destinations via 9 different routes.

  • रेस्मालागू: कोषागार से पुलिस थानों तक कड़ी सुरक्षा, कोताही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षाओं की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को सुबह जिला कोषागार से प्रश्न-पत्रों का वितरण किया जाएगा, जो पूरी तरह से हथियारों से लैस पुलिस जाप्ते की निगरानी में होगा। कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विषयों के पेपर पहली बार कडी सुरक्षा के बीच बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे। इन पेपर को जिला कलक्ट्रेट स्थित कोष कार्यालय में सुरक्षित रखवाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित पुलिस थानों तक पहुंचाने के लिए 9 विशेष रूट (ट्रिप) तय किए गए हैं। प्रत्येक रूट की बस के साथ दो सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे। इस प्रकार कुल 18 सशस्त्र पुलिसकर्मी प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

सुबह 7 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

आदेशों के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे से बसों के माध्यम से प्रश्न-पत्रों को संबंधित पुलिस थानों के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं समस्त केन्द्राधीक्षकों को सुबह 8 बजे कोषागार भीलवाड़ा में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख निर्देश एक नजर में

प्रश्न-पत्र वितरण के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सशस्त्र गार्ड नियुक्त करने का अनुरोध किया है। प्रश्न-पत्र संबंधित थाने या चौकी की अलमारी में सुरक्षित रखवाए जाएंगे। सभी केन्द्राधीक्षक और पेपर कॉर्डिनेटर अपने परिचय पत्र के साथ निर्धारित समय पर कोषागार पहुंचने के निर्देश दिए हैं। रूट प्रभारी के सूचित करने पर पेपर कॉर्डिनेटर संबंधित थाने में उपस्थित होकर प्रश्न-पत्रों का मिलान करेंगे, कम ज्यादा होने की सूचना देंगे और रजिस्टर में इंद्राज करेंगे। जीनगर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्य में लापरवाही अक्षम्य होगी। रेस्मा के तहत परीक्षा कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

12 फरवरी से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय, माध्यमिक, प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों के बक्सों का वितरण किया जाएगा।