3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध सम्बंधों का पता लगते ही प्रेमी के साथ भागना चाहती थी विवाहिता, फिर प्रेमी ने कर डाला ये कांड

मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनी देवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का शुक्रवार को खुलासा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2023-04-30_13-38-21.jpg

भीलवाड़ा/मांडल। मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनी देवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का शुक्रवार को खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें : सरपंच की गिरफ्तारी के बाद रातभर थाने पर बरपा हंगामा, दो और गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी भगवानपुरा निवासी सुनील टेलर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के मोहनी के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। इसका मोहनी के पति व परिजनों को पता लग गया था। इस बात को लेकर मोहनी के परिवार में कलेश चल रहा था। इसके बावजूद मोहनी आरोपी पर लगातार बात करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन सुनील भी विवाहित था। वह भगाकर ले जाना नहीं चाहता था। मोहनी के दबाव बनाने से परेशान हो गया और मोहनी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 5 जून को मोहनी को मिलने जंगल में बुलाया। वहां पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी उसके गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गया।


यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक को ही लगा दिया 23 लाख रुपए का चूना, FIR में सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

पुलिस के अनुसार 5 जून को बकरियां चराने गई किशनपुरा की मोहनी का कबराडिया मार्ग पर शव मिला था। पुलिस ने पति कालू गाडरी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

Story Loader