
हस्तरेखा दिखाने गई महिला से पंडित ने किया दुष्कर्म
भीलवाड़ा।
ज्योतिष नगरी कारोही में हस्तरेखा दिखाने गई महिला से पण्डित ने दुष्कर्म किया। जादू-टोना उतारने के बहाने उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पण्डित के बेटे ने भी धमका कर दुष्कर्म किया। प्रतापनगर पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी थी। एसपी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ। पीडि़ता ने रिपोर्ट में कहा कि वह अक्सर बीमार रहती थी। छह माह पूर्व कारोही में पण्डित गोपाल शर्मा को हाथ दिखाने गई। पण्डित गोपाल ने हस्तरेखा देख पीडि़ता पर किसी और के जादू-टोना करने की बात कहीं। उतारा करना बताया। वह पीडि़ता को ज्योतिष कार्यालय के तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां नींबू का उतारा कर महिला को जबरन पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीस दिन बाद नवरात्र पर फिर कार्यालय बुलाया। डोरा और सुपारी मंतरकर देने से शीघ्र तबीयत ठीक होने की बात कहीं। झांसे में आई महिला तीसरी मंजिल पर कमरे में गई। वहां उससे फिर दुष्कर्म किया। उसके बाद गोपाल ने कई बार पीडि़ता के मकान पर जाकर यौन शोषण किया।
बेटे को चला पता तो वह भी पहुंचा घर
इस बीच पण्डित गोपाल के पुत्र अभिषेक को इसका पता चला तो 5 अगस्त को अभिषेक भी पीडि़ता के घर भीलवाड़ा पहुंचा। उसने भी धमका कर उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन पीडि़ता ने प्रतापनगर थाने पर रिपोर्ट दी तो पुलिस ने दर्ज नहीं की। पीडि़ता पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई और घटनाक्रम बताया। पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।
Published on:
07 Sept 2017 12:06 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
