
One arrested for robbing a shepherd, child abuser arrested
भीलवाड़ा. बागोर पुलिस ने लेसवा गांव में चरवाहे के साथ हुई लूट के मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। साथी बाल अपचारी को निरूद्ध किया। उससे लूटा गया मांदलिया और मोबाइल बरामद कर लिया।
थानाप्रभारी छोटूलाल ने बताया कि गोविंदपुरा निवासी नारू सुथार गुरुवार दोपहर में गोवंश लेकर चराने के लिए लेसवा आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो जनों ने रोक लिया। उस पर पत्थर से हमला कर मांदलिया और मोबाइल छीनकर भाग गए। हड़बड़ी में लुटेरे बाइक को वहीं छोड़ गए। उनको बाद में ग्रामीणों ने दस किलोमीटर दूर कापडि़या गांव में खेत में छिपने के दौरान हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इनमें एक बाल अपचारी निकला। जिसे निरूद्ध किया गया। जबकि दूसरा मुख्य आरोपी बांसवाड़ा जिले के गणेशपुरा मोटी टीम्बी निवासी मनोज सींगड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि जिस बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। उसे गुरुवार तड़के ही भीलवाड़ा के पुर रोड से चुराया था।
Published on:
06 Aug 2021 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
