4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री मोदी को सांवलिया सेठ की भेंट की तस्वीर

- प्रधानमंत्री मोदी का चित्तौड़गढ़ दौरा - हैलीकॉप्टर से सांवलियाजी पहुंचे- 7 हजार करोड़ की योजना का करेंगे शिलान्यास

2 min read
Google source verification
प्रधानमंत्री मोदी को सांवलिया सेठ की भेंट की तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी को सांवलिया सेठ की भेंट की तस्वीर

भीलवाड़ा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को सांवलिया सेठ के मंदिर पहुंचने पर पुजारी ने स्वागत किया। उनके हाथ पर लच्छा बांधा। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने पीएम मोदी को सांवरियाजी की तस्वीर भेंट की। इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, दीया कुमारी तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल साथ थे।

प्रधानमंत्री कुछ ही देर में 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी के आगमन पर लाखों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। चुनावी साल में पीएम मोदी का मेवाड़ की धरा पर कदम अहम। कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। देश समर्पित करेंगे परियोजनाएं।

जनसभा स्थल पर चार डोम बनाए गए हैं। जनसभा स्थल पर तीन सौ कूलर व डेढ़ सौ मिस्ट फेन लगाए गए हैं। वहां मौजूद आमजन प्रधानमंत्री को देख और सुन सकें, इसके लिए चालीस बड़ी एलईडी लगाई गई हैं। प्रधानमंत्री पहले सांवलिया जी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के एक गेट के अलावा प्रवेश के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने का अंदाज ठीक वैसा ही होगा, जैसा कि पिछले दिनों जयपुर में आयोजित जनसभा में हुआ था। प्रधानमंत्री की अगवानी में जनसभा में महिलाएं आगे रहेंगी।

90 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
जनसभा स्थल पर बनाए गए डोम में करीब 90 हजार से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल पर जिस राह से प्रधानमंत्री की कार गुजरेगी, वहां डामर की सड़क का निर्माण कराया गया है।

पीएम की जोधपुर यात्रा की तैयारी
जोधपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। वे यहां रावण का चबूतरा मैदान में जनसभा करेंगे। साथ ही एयरपोर्ट विस्तार और एम्स में ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। भाजपा मोदी के जोधपुर दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी है।

Story Loader