
महाराणाा कुभा ट्रस्ट ने किया पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह का सम्मान
भीलवाड़ा।
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह ने कहा है कि क्षत्रिय समाज की आन-बान व शान के प्रतीक महाराणा प्रताप का केवल मेवाड़ व राजस्थान में नहीं बल्कि पंजाब में भी बहुत नाम व सम्मान है। सिंह ने रविवार दोपहर भीलवाड़ा में महाराणा कुंभा ट्रस्ट की ओर सेअभिनंदन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोविन्दसिंह की प्रेरणा के स्रोत भी महाराणा प्रताप ही थे। पंजाब सरकार ने उनके आग्रह पर वहां विश्वविद्यालय में पांच करोड़ की राशि से विशेष पीठ स्थापित की है जहां इस बात पर शोध कार्य होगा कि गुरु गोविन्दसिंह ने मेवाड़ व प्रताप से किस तरह प्रेरणा लेकर खालसा आंदोलन छेड़ा था। सिंह ने समाज में शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया। कहा, शैक्षिक विकास से ही हमारा समाज प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आगे बढ़ सकेगा।
उन्होंनें बेटियों को भी पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रामचन्द्रसिंह झाला ने की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाडा, रॉयल राजपूत विकास परिषद के संस्थापक मेघराज सिंह, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत एवं महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीपकुमार सिंह सिंगोली थे। हेमेन्द्रसिंह ने पढ़ा अभिनंदन पत्र समारोह में कुंभा ट्रस्ट के संरक्षक व पूर्व सांसद हेेमेन्द्रसिंह बनेड़ा ने ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल वीपी सिंह को भेंट अभिनंदन पत्र पढ़ा।
ट्र्रस्ट अध्यक्ष मेघसिंह बरड़ोद ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था प्रगति प्रतिवेदन सचिव चतरसिंह मोटरास ने किया। सिंह को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिह्न ट्रस्ट संरक्षक हेमेन्द्रसिंह, उदयसिंह सालमपुरा, अध्यक्ष बरड़ोद व सचिव मोटरास ने भेंट किया। दोपहर करीब 2.30 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद राज्यपाल वीपी सिंह उदयपुर रवाना हो गए।
Updated on:
15 Oct 2017 10:55 pm
Published on:
15 Oct 2017 10:50 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
