18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव: मेघवाल के बाद पदा​धिकारियों की सदस्यता पर भी संकट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी से बगावत करने पर प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए। आदेश में लखावत ने उल्लेख किया कि विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा के प्राथमिक सदस्य रहते हुए मेघवाल शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत घोषित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
विधानसभा चुनाव: मेघवाल के बाद पदा​धिकारियों की सदस्यता पर भी संकट

विधानसभा चुनाव: मेघवाल के बाद पदा​धिकारियों की सदस्यता पर भी संकट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी से बगावत करने पर प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए। आदेश में लखावत ने उल्लेख किया कि विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा के प्राथमिक सदस्य रहते हुए मेघवाल शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत घोषित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने उनको अनुशासन भंग का दोषी माना है। मेघवाल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने निर्णय किया था। गौरतलब है कि कैलाश मेघवाल शाहपुरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन से अलग चल रहे पदाधिकारियों व सदस्यों के खिलाफ आक्रामक हो गई है। प्रदेश स्तर पर मंगलवार को सबसे पहले उन पर गाज गिराई गई जो बागी बन चुनाव मैदान में डटे हैं। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। अब पार्टी दूसरे स्तर पर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो पार्टी प्रत्याशी को छोड़कर अन्य का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लोगों की भी जिला स्तर पर सूची तैयार कर ली है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि भीलवाड़ा विधानसभा में पार्टी के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हैं। ऐसे लोग अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन नहीं कर अन्य का प्रचार कर रहे है। इनके निष्कासन की तैयारी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग