सहाड़ा से विधायक डॉ. बालूराम चौधरी का टिकट कटा है। क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों भाई पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट व विधायक डॉ. चौधरी के बीच खींचतान के कारण चेहरा बदला गया है। कुछ लोग विधायक के निजी सहायक का ऑडियो वायरल होने को भी कारण मान रहे हैं। इस मामले में विधायक डॉ. चौधरी ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि वे पार्टी के साथ हैं। कोई भी हो, सब जनता के लिए काम करेंगे। भाजपा प्रत्याशी रूपलाल जाट की पूरी मदद करेंगे। बकोल डॉ. चौधरी, मेरे से पहले भी जाट थे और अब भी जाट है। मेरा नाम एक दिन पहले तक था बाद में अचानक कटा। नाम क्यों कटा, यह सब दिल्ली पर फोकस करता है।