
भीलवाड़ा की छह फाइनेंस कंपनियों का पंजीयन निरस्त
भीलवाड़ा।
भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर बैंकिंग वित्तीयकंपनियों (एनबीएफसी) कारजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनकी संख्या 5322 है। इनमेंभीलवाड़ा जिले की ६ सहित राजस्थान के १२ जिलों की कुल 52 कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां अब गैर बैंकिंगवित्तीय कंपनियों का व्यवसाय नहीं करसकेगी। आरबीआई ने इसकी सूचीअपनी वेबसाइट पर भी डाल रखी है। जारी सूची के अनुसार आरबीआई नेभीलवाड़ा जिले की जिन छह कंपनियोंके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द किए हैं,उनमें चार भीलवाड़ा शहर की तथा दोगुलाबपुरा की हैं।
आरबीआई के जयपुर रीजनल ऑफिसके पर्यवेक्षण विभाग के उप महाप्रबन्धक ने इस संबंधमें गत दिनों एक समाचार पत्र में आम सूचना भी जारी की है। इसमेंबताया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंकने गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों को जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र कर दिया गया है। आरबीआई की अधिनियम 1934 की उप धारा 45आईए के अंतर्गत गैर बैंकिंग वित्तीयकंपनियों को जारी पंजीकरण पत्र रद्द कर दिए है। इसलिए ये कम्पनियां पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक बैंक अधिनियम कीधारा 45-1 खंड (ए) के अंतर्गतपरिभाषित गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियोंका व्यवसाय करने के लिए अधिकृतनहीं है। 29 जनवरी 2021 तक जिनगैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों केरजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं, उनकेनामों की सूची आरबीआई कीआधिकारिक वेबसाइटपर उपलब्ध है।गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों मेंगैर बैंकिंग वित्तीय व्यवसाय करने वालीकई कंपनियां जनता के गाड़े पसीने कीकमाई लेकर बाजार से गायब हो गईं।जो आज भी चल रही है तो उनकेजमाकर्ताओं को भुगतान हो नहीं होरहा।
भीलवाड़ा जिले की छह कम्पनियां
भीलवाड़ा शहर मेंफस्र्ट लोर 33 बजाज मार्केट स्थितनुपुर कैपिटल्स लि. (फॉर्मली मित्तशेयर्स ए सर्विसेज लि.), 1-ए-6शास्त्रीनगर इनकम टैक्स ऑफिस केसामने स्थित पार्क व्यू इन्वेस्टमेंटप्रा.लि., पुर रोड झंवर प्लास्टिकइंडस्ट्रीज स्थित संगम ग्रेनाइट्स प्रा.लि.तथा सर्वोदय मेंशन थर्ड लोर बसंतविहार स्थित शगुन इन्वेस्टमेंट प्रा.लि.है। इसके अलावा गुलाबपुरा में सदरबाजार स्थित दो कंपनियां छोटूलालअजीत सिंह एंड कंपनी प्रा.लि.तथाफोच्र्यून एंटरप्राइजेज प्रा.लि. हैं।रीजनल ऑफिस के अनुसार अजमेर, अलवर, बीकानेर, जलांधर में १-१, झालावाड़ ३, भरतपुर ४, हनुमानगढ़ व कोटा २-२, जोधपुर व उदयपुर ३-३, भीलवाड़ा ६ तथा सर्वाधिक जयपुर की २४ कम्पनियां शामिल है।
Published on:
25 Mar 2021 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
