13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशु आहार की आड़ में तस्करी, कंटेनर से 40 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

हमीरगढ़ थाना पुलिस ने भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान पशु आहार की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही कंटेनर से ४० लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब गुडग़ांव से मुम्बई ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Smuggled under the guise of animal feed, 40 lakh English liquor recove

Smuggled under the guise of animal feed, 40 lakh English liquor recove

भीलवाड़ा. हमीरगढ़ थाना पुलिस ने भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान पशु आहार की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही कंटेनर से ४० लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब गुडग़ांव से मुम्बई ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर गुरूवार रात में थानाप्रभारी हनुमानाराम विश्नोई नाकाबंदी कर रह वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र पॉसिंग के कंटेनर में शराब हो सकती है। पुलिस ने शंका के आधार पर कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर में लॉक लगा था। चालक से पूछताछ की तो उसने पशु आहार और सब्जियों के बीज होने की बिल्टी दिखाई। शंका होने पर कंटेनर का लॉक तुड़वाया गया।

पशु आहार के क्टटों में भरी थी शराब
पुलिस ने कंटेनर में भरे कट्टों को टटोला तो उसमें शराब की बोतलें भरी मिली। पुलिस गाड़ी को थाने ले आर्ई। गणना करने पर कट्टों में ४०० पेटी अंगे्रजी शराब बरामद हुई। हर कट्टे के बाहर पशु आहार लिखा था। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब ४० लाख रुपए आंकी गई। मौके से चालक हरियाणा निवासी चालक सुरेन्द्र वाल्मिकी व खलासी विनय
वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल पर होना था सम्पर्क
पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब से भरा कंटेनर उसे गुडग़ांव बॉर्डर पर सौपा गया था। इसे मुम्बई पहुंचाना था। मुम्बई सीमा पर किसी से मोबाइल पर सम्पर्क होना था। वहां उसे कंटेनर सौंपना था। पुलिस शराब सप्लायर का पता कर रही है।