4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

पहले श्रीखंड के लिए चटखारे फिर उडाया 50 किलो घी

लांबिया कलां डेयरी में चोरी की वारदात

Google source verification

रायला।

रायला थाना क्षेत्र लाम्बिया कला डेयरी में बीती रात्रि चोर 50 किलो घी, गैस टंकी, बाइक व इनवर्टर चुरा ले गए। साथ ही चोर यहां से डेयरी के कागजात व चेकबुक चुरा ले गए। चोरी से पूर्व चोरों ने डेयरी में श्रीखंड के चटखारे लिए।

 

READ: हस्तरेखा दिखाने गई महिला से पंडित ने किया दुष्कर्म  

 

जानकारी के अनुसार लांबिया कला डेयरी में चोर जाली तोड़कर अंदर घुसे तथा डेयरी से करी ब दो लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। चोर यहां से 50 किलो घी, गैस टंकी, बाइक, इनवर्टर, डेयरी के कागजात व चेकबुक चुरा ले गए। चोरों ने इससे पूर्व यहां श्रीखंड के चटखारे लगाए। चोरी की घटना का पता मालिक मिश्री लाल जाट सुबह डेयरी खोलने पहुचा तब पता चला। मिश्रीलाल ने चोरी की रिपोर्ट दी है।