पिन्टो पार्क निवासी रिपुदमन सिंह भदौरिया ने बताया करीब दो साल पहले बेटी दीप्ती की शादी घोसीपुरा निवासी रिटायर एयरफोर्स अधिकारी परम कुशवाह के बेटे उपेन्द्र से की थी। उपेन्द्र मर्चेन्ट नेवी में इंजीनियर है। शादी में सामर्थ से ज्यादा दहेज दिया। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही लालची बाप-बेटे दहेज के लिए बेटी को तंग करने लगे। आए दिन उसे पीटते। कुछ दिन तो बेटी ने सब कुछ सहा उन्हें भी नहीं बताया। बेटी से कहते उन्हे बैंगलोर में फ्लैट खरीदना है। पिता से 50 लाख रुपए लेकर आए। दीप्ती ने पैसे लाने से इनकार किया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया। बुधवार को दीप्ती जनकगंज थाने पहुंची और परम (ससुर), उपेन्द्र (पति) और नर्मदा (सास) पर मामला दर्ज कराया।