5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, स्थानांतरण सूची में 11 जिलों के कप्तान शामिल, देखें सूची

Transfer of 24 IPS officers: उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।‌जिसमें 11 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल है।

2 min read
Google source verification
24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, फोटो सोर्स- 'X' यूपी पुलिस

फोटो सोर्स- 'X' यूपी पुलिस

UP 24 IPS officers transferred: उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। सुजीत पांडे को अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है, जबकि प्रवीण कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, लखनऊ और केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक केजीएसओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सोमेन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या

संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद, आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, राज करन नैयर को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, सोमेन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या भेजा गया है।

विपिन टांडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर

संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, विपिन टांडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, अभिषेक यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ, और प्रताप गोपेंद्र यादव को पुलिस उप उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ख्याति गर्ग को पुलिस अधीक्षक खीरी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती, सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद चारू निगम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर भेजा गया है।

अविनाश पांडे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। अविनाश पांडे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक अमेठी अर्पणा रजत को मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

सर्वानन टी को पुलिस अधीक्षक अमेठी

सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर रवि कुमार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अधिसूचना आगरा सुकृति माधव को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट बनारस सर्वानन टी को पुलिस अधीक्षक अमेठी के पद पर भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संभल अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर के पद पर भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश शासन से जारी स्थानांतरण सूची