4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसनी की महिला को स्वाइन फ्लू, अहमदाबाद रैफर

बरसनी गांव की स्थानीय नई आबादी की महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Swine flu in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

बरसनी की महिला को स्वाइन फ्लू, अहमदाबाद रैफर

बरसनी।

भीलवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू जानलेवा साबित हो रहा है। एक के बाद एक स्वाइन फ्लू रोगी सामने आ रहे है। स्वाइन फ्लू से जिले में विधायक सहित आठ मौतें होने के बावजूद चिकित्सा विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। शहर के सूदूर इलाकों मे हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां चिकित्सा विभाग अभी तक नहीं पहुंच पाया है। बरसनी गांव की स्थानीय नई आबादी की महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उसे अहमदाबाद रैफर कर दिया। इसका पता लगने पर चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। तत्काल टीम को गांव में भेजा गया। टीम ने गांव में घर-घर सर्वे किया। वहीं ग्रामीणों को दवा बांटी गई।

READ: करकुरे समझ कर खाई चूहे मारने की दवा, भाई की मौत, बहन अचेत

जानकारी के अनुसार बरसनी में रहने वाली महिला को सर्दी-जुकाम से पीडि़त थी। हालत में सुधार नहीं होने पर जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। बाद में उसे अहमदाबाद रैफर कर दिया गया। इससे पूर्व अमरगढ़ क्षेत्र के सुजानपुरा में खांसी जुखाम से पीड़ित महिला की संदिग्ध हालत में मौत के पांच दिन बाद चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची थी। ग्रामीणों स्वाइन फ्लू से महिला की मौत होने का अंदेशा जताया था। ज‍िसके पांच दिन बाद चिकित्‍सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।

READ: बेटियों को समझाएं गुड टच, बैड टच

गौरतलब है कि हाल ही में माण्डलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू से निधन हो गया था। उसके बाद भी चिकित्सा विभाग सतर्क नहीं हुआ। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी सर्वे शुरू नहीं हो पाया है। विधायक के निधन के बाद भी जिले में करीब सात लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।

चिकित्सा विभाग में हड़कम्प

स्‍वाइन फ्लू का रोगी सामने आने के बाद चिकित्‍सा विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में तत्काल टीम को बरसनी गांव में भेजा गया। टीम ने गांव में घर-घर सर्वे किया। वहीं ग्रामीणों को दवा बांटी गई।

Story Loader