
Teachers demonstrated at the Collectorate and sent a memorandum to the Chief Minister
शिक्षकों के सभी केडर की विभिन्न मांगों पर शिक्षा मंत्रालय, राजस्थान सरकार की ओर से की गई वादा खिलाफी को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के तहत जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। आंदोलन की प्रदेश पर्यवेक्षक भारती झा ने बताया कि शिक्षा विभाग में राज्य सरकार की ओर से पूर्व में संगठन को शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत वार्ता करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं रखते हुए वादा खिलाफी की है। इसे लेकर संगठन की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को किए गए प्रदर्शन में राजीव पिल्लई, शिवराज झंवर, अजय कुमार जैन, अनिल कुमार आसोपा, सत्यनारायण खटीक, सुमित कुमार मुरारी, नीलम सिन्हा, परिधि सैनी, सुशीला बघेरवाल, आशा डीडवानिया आदि उपस्थित थे।
Published on:
07 Aug 2025 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
