12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

71 साल से अनवरत हर-हर महादेव की गूंज; पेच के बालाजी में केदारनाथ धाम की तर्ज पर होगा महाभिषेक

महोत्सव: 15 को सजेगा दरबार, 31 विद्वानों के सानिध्य में चार प्रहर की विशेष पूजा भीलवाड़ा शहर के बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी का शिवालय इस बार महाशिवरात्रि पर आस्था के अनूठे रंग में रंगा नजर आएगा। पिछले 71 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 24 घंटे […]

less than 1 minute read
Google source verification
Mahabhishek will be performed at Balaji of Pech on the lines of Kedarnath Dham.

Mahabhishek will be performed at Balaji of Pech on the lines of Kedarnath Dham.

महोत्सव: 15 को सजेगा दरबार, 31 विद्वानों के सानिध्य में चार प्रहर की विशेष पूजा

भीलवाड़ा शहर के बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी का शिवालय इस बार महाशिवरात्रि पर आस्था के अनूठे रंग में रंगा नजर आएगा। पिछले 71 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 24 घंटे अनवरत 'हर-हर महादेव' की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय होगा। 15 फरवरी फाल्गुन कृष्णा तेरस को आयोजित होने वाले महामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी रहे स्वर्गीय पंडित गोविंद शर्मा की ओर से पांच दशक पहले मार्बल की चौकी पर विराजित शिव परिवार से शुरू हुआ यह सफर आज शिवालय के रूप में आस्था का केंद्र बन चुका है।

खास आकर्षण: केदारनाथ धाम के पुरोहित की मौजूदगी

इस बार के आयोजन में सबसे विशेष बात यह है कि केदारनाथ धाम के पंडित सुभाष शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रात 9 बजे से भोर होने तक चारों प्रहरों की विशिष्ट पूजा होगी। अनुष्ठान राघव शर्मा, केशव शर्मा और युगराज शर्मा के सानिध्य में 31 विद्वान पंडितों की ओर से संपन्न कराया जाएगा। रात्रि जागरण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अलग-अलग द्रव्यों से रुद्राभिषेक होगा। इसमें मुख्य रूप से गन्ने का रस, दूध, शहद और गंगाजल शामिल हैं। रविवार सुबह मंगला आरती के साथ ही महोत्सव का आगाज होगा। पंडित आशुतोष शर्मा का कहना है कि यह आयोजन केवल एक पूजा नहीं, बल्कि 71 वर्षों की परंपरा और विश्वास है। केदारनाथ धाम के विप्रों और 31 पंडितों के मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध और पवित्र होगा।