3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिस्कॉम ने खेतों में डाली बिजली की लाइन, आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने तोड़ डाले खंभे

आक्रोशित लोगों ने पांच विद्युत खम्भों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:13 PM IST

throwing in the fields of power line in bhilwara

throwing in the fields of power line in bhilwara

माण्डल।

अजमेर विद्युत वितरण निगम की आेर से एक निजी प्रोसेस हाउस के लिए डाली गई 33 हजार केवी लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने पांच विद्युत खम्भों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सूचना पर थानाप्रभारी दिनेश कुमावत मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर शान्त कराया।

READ: गांव की आबादी भूमि के पट्टों का अब हो सकेगा हस्तांतरण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस जगह पर विद्युत खम्भे लगाए गए है वह निजी आराजी क्षेत्र में है।
अजमेर डिस्कॉम ने निजी प्रोसेस हाउस के लिए लाइन डालने के लिए खातेदारों से कोई रजामंदी नहीं ली। विद्युत लाइन के कारण बारिश के दौरान खेतों में पशु व काश्तकार गुजरते हैं जिनको हर समय करंट का भय रहेगा।

READ: पीएम मोदी के फिट इंडिया चैलेंज में भीलवाड़ा पुलिस ने निभाई भागीदार

विभाग कर्मचारियों ने रात को अंधेरे में लाइन डाली जिससे ग्रामीणों पता ही नहीं चल पाया। कुछ दिनों पहले भी विभाग कर्मचारी जब खम्भे डाल रहे थे, तब भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।विरोध का देखते हुए तब लाइन डालने का काम रोक दिया गया था। इसके बाद भी देर रात में लाइन डालने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों के विरोध को दरकिनार करते हुए विद्युत लाइन को चालू कर दिया।


शिविर में 622 मरीज लाभांवित

भीलवाड़ा. श्री नगर माहेश्वरी सभा ने महेश नवमी महोत्सव के तहत सोमवार को महेश स्कूल में नि:शुल्क मल्टी स्पेशिलीटी परामर्श एवं उपचार शिविर लगाया। सांसद सुभाष बहेडिय़ा, देवकरण गग्गड़, कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचानी, राधेश्याम सोमानी, दीनदयाल मारू, केदार जागेटिया व डॉ. सुनील थावनी ने महेश की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। श्याम बिड़ला, राजकुमार व बालकिशन काबरा ने बताया कि जाइडस हॉस्पिटल अहमदाबाद स्पेलिस्ट डॉक्टर्स ने 622 मरीजों ने नि:शुल्क परामर्श लिया।

डॉ. जिगनेश प्रजापति (न्यूरोफिजिशयन), डॉ. सुनील थानवी (हृदयरोग विशेषज्ञ), डॉ. हार्दिक कोटेचा (गेस्ट्रोलोजिस्ट), डॉ. हितेश मोदी (स्पाइन सर्जन), डॉ. हर्ष पटेल (पीडियाट्रिक न्यूरोलोजिस्ट), डॉ.अंकित मेहता (अस्थमा विशेष ) व डॉ. पारथ थाकेर (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने नि:शुल्क सेवाएं दी। रामस्नेही चिकित्सालय द्वारा रियायती दरों पर लेबोरेट्री जांच की व्यवस्या की गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़