29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

योग भगाता रोग, सेहतमंद रहने को रोज करेंगे अभ्यास

योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के आखिर दिन बाबा रामदेव की सीख

Google source verification

भीलवाड़ा. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति की के तीन दिवसीय योग शिविर में जिले समेत पूरे प्रदेश से हजारों लोगों ने भाग लिया। शिविर के लाभार्थियों ने से राजस्थान पत्रिका ने पूछे अनुभव-

 

योगाभ्यास शरीर, सांस और मन को जोड़ता है। अच्छी सेहत के लिए शारीरिक मुद्रा, सांस लेने और ध्यान की भूमिका अहम है। तीन दिन शिविर में योग कर अच्छा लगा। नियमित योग का संकल्प लिया।

-हेमलता

योग हमेशा से कर रहे हैं, लेकिन शिविर में पहली बार आई है। शिविर में योग कर अच्छा लगा है। योग सबको करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ व मन भी अच्छा रहता है। कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती है।

-भारती चन्द्रावति

योग कभी-कभी करती हूं। योग से तनाव दूर होता है। शरीर के समन्वय में सुधार होता है। बाबा रामदेव के योग शिविर में लगातार तीन दिन हिस्सा लेकर अच्छा लगा है। योग सबको करना चाहिए।

-मंजू जैन

दुनिया में योग से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। योग से खुद को फिट रखने पर ध्यान दे रहा हूं। हमेशा तो योग नहीं कर पाता हूं, लेकिन योग करना चाहिए। मन व शरीर को आराम मिलता है। एकाग्रता में सुधार होता है।

-अंकित जैन

योग हमेशा से कर रहे हैं। योग शिविर में लगातार तीनों दिन हिस्सा लिया। योग सभी को करना चाहिए। प्राणायाम से लेकर कई तरह की योग मुद्राओं का अभ्यास करने से शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

-ललिता सोमानी

योग हमेशा करना चाहिए। योग से जीवन सफल होता है। शरीर में स्फूर्ति मिलती है। तीन दिन से शिविर में आ रहा हूं। शास्त्रीनगर में भाविप की ओर से हमेशा योग कराया जाता है। यहां योग करने जाते हैं।

-अनुराग माहेश्वरी

योग पहले नहीं करता था, लेकिन बाबा रामदेव के आने बारे में सुना, तब से करीब 15 दिन से योग कर रहा हूं। शिविर में आकर अच्छा भी लगा। अब नियमित योग करना का संकल्प लिया है। नियमित योग से कई फायदे हैं।

-कुंजबिहारी काबरा

योग करने से शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा मिलता है। कमर व पीठ दर्द को कम करने के लिए सेतु बंधासन और भुजंगासन का अभ्यास काफी फायदेमंद लगा है। 15 दिन से योग कर रहे हैं।

-सीमा काबरा

योग से शरीर व मन स्वस्थ रहता है। स्वामी रामदेव के योग शिविर में आकर अच्छा लगा है। योग पहले से कर रहे थे, लेकिन यहां आने से कई नई बातें सीखने को मिली है। योग लगातार करना चाहिए।

-ममता रांका

योग करने से शरीर अच्छा व निरोग रहता है। योग के बारे में सुना तो शिविर में शामिल होने आया हूं। तीन दिन से योग कर अच्छा लगा। ऐसा लगा कि योग नियमित करना चाहिए। इससे शरीर संपूर्ण रुप से फिट रहता है।

-मनीष कुमार

योग कर अच्छा लग रहा है। छोटा-मोटा योग करता हूं लेकिन शिविर में पहली बार आया। यहां अन्य कई तरह के योग करने के बारे में जाना। शरीर के लिए कम से कम एक घंटा तो निकालना चाहिए।

-मदनलाल बापना
पहली बार योग कर अच्छा लगा। परिवार में कोई भी योग नहीं करता है, लेकिन यहां योग से जाना कि शरीर में कितनी स्फूर्ति आती है। शरीर हल्का रहता है। संकल्प लिया है कि वह अब घर में योग करेगी।

-चित्राक्षी