10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीदारी के बहाने ज्वैलर्स की दुकान पर आया युवक, चकमा देकर मांदलिया और ब्रेसलेट लेकर चम्पत

कोटड़ी कस्बे के सदर बाजार में शुक्रवार शाम को खरीदारी के बहाने आया एक व्यक्ति व्यापारी को चकमा देकर मांदलिया और ब्रेसलेट चुराकर ले गया। वारदात का पता चलने पर व्यापारी हरकत में आ गया। कोटड़ी थाने के सिपाही ने एक घण्टे के भीतर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया, जिनसे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
less than 1 minute read
Google source verification
Young man came to the jewelers' shop on the pretext of shopping, dodgi

Young man came to the jewelers' shop on the pretext of shopping, dodgi

भीलवाड़ा. कोटड़ी कस्बे के सदर बाजार में शुक्रवार शाम को खरीदारी के बहाने आया एक व्यक्ति व्यापारी को चकमा देकर मांदलिया और ब्रेसलेट चुराकर ले गया। वारदात का पता चलने पर व्यापारी हरकत में आ गया। कोटड़ी थाने के सिपाही ने एक घण्टे के भीतर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया, जिनसे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। व्यापारी ने गहने चोरी का मामला कोटड़ी थाने में दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार पुराना बस स्टैण्ड स्थित सदर बाजार में अर्जुन सोनी की ज्वैलर्स की दुकान है। यहां शाम को दो युवक आए। एक व्यक्ति ने गहने खरीदने की बात कही। व्यापारी ने गहने दिखाए। इस दरम्यान एक व्यक्ति व्यापारी को चकमा देकर चौदह हजार रुपए का ब्रॉसलेट और मांदलिया लेकर चम्पत हो गया। साथ आए व्यक्ति को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर बिठा गया। गहने गायब देखकर व्यापारी अर्जुन हक्का-बक्का रह गया। उसने दुकान पर बैठे संदिग्ध को रोक लिया। वारदात की जानकारी कोटड़ी पुलिस को दी। कांस्टेबन विष्णुकुमार वहां पहुंचे। वहां बैठे संदिग्ध को थाने लाया गया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसी कैमरों को खंगाला। उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति हेलमेट लगा हुआ नजर आया। कांस्टेबल ने एक घण्टे के भीतर दूसरे संदिग्ध को भी दबोच लिया। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।